हिमाचल में 34 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
HNN/ कांगड़ा
जिला के पुलिस थाना कांगड़ा के तहत दौलतपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय गुरबचन सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पत्नी ने अपने पति की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टांडा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गुरबचन सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था।
इस दौरान व्यक्ति अपने घर के कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी अंकित कुमार ने मामले की पुष्टि की है।