लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में 5 नवंबर से शुरू होंगी टैट परीक्षाएं

NEHA | 28 सितंबर 2024 at 12:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने घोषणा की है कि 8 विषयों की टैट परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर, 2024 से किया जाएगा। इन विषयों में टी.जी.टी. आर्ट्स, मैडीकल, नॉन-मैडीकल, भाषा अध्यापक, जे.बी.टी., शास्त्री, पंजाबी और उर्दू शामिल हैं। परीक्षा के दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से शुरू होंगे और बिना विलंब शुल्क 18 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। विलंब शुल्क के साथ 21 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। त्रुटियों को सुधारने के लिए 22 से 24 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपये और ओ.बी.सी., एस.सी., एस.टी. व पी.एच.एच. वर्ग के लिए 700 रुपये होगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में होगा: जे.बी.टी. टैट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शास्त्री टैट दोपहर 2 बजे से साढ़े 4 बजे तक।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]