Loading...

हिमाचल: विदेशी परिंदों ने बढ़ाई रौनक, पौंग डैम झील में पहुंचे इतने मेहमान…

PRIYANKA THAKUR • 6 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN / काँगड़ा

मौसम के बदलते मिजाज के साथ प्रकृति के विभिन्न रंगों में सराबोर रहने वाला पौंग बांध जलाशय, जिसे महाराणा प्रताप सागर के नाम से भी जाना जाता है, के इर्द-गिर्द सुबह से शाम तक पानी के अंदर और बाहर विदेशी मेहमान परिंदों की दिल को छू लेने वाली अठखेलियां जहां पर्यटकों को अपनी और आकर्षित रही हैं।

वहीं पौंग झील की खूबसूरती को भी चार चांद लग रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल की पौंग डैम झील में इस साल सीजन में हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर 108 प्रजातियों के परिंदे पहुंचे हैं। बता दे कि सतलुज नदी के जल पर बनी झील गहरी होती हैं। यहां विदेशी परिंदों को उपयुक्त मात्रा में भोजन नहीं मिलता है।

ये परिंदे ज्यादातर झीलों में कीटों को भोजन बनाते हैं। ऐसी स्थिति में पौंग झील इन परिंदों के लिए सुविधाजनक रहती है। इस झील का क्षेत्र काफी फैला है। पिछली बार यहाँ 110 प्रजातियों के विदेशी परिंदे आए थे।