1.30 किलोग्राम चरस सहित वाहन चालक गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पालमपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हर्षित शर्मा निवासी गांव नारी जिला ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम नाकाबंदी कर रही थी।
इस दौरान पुलिस ने डाढ में एक वाहन को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 1.30 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
