Loading...

16 वर्षीय नाबालिग लापता, पिता ने पंजाब के युवक पर लगाया भगाने का आरोप

By Ankita Published: 12 May 2024, 12:11 PM | Updated: 12 May 2024, 12:15 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना गगरेट के तहत एक गांव की नबालिग घर से लापता हो गई है। मामले को लेकर पिता ने पुलिस के पास शिकायत दी है। साथ ही पंजाब के युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र साढ़े 16 वर्ष है, जो कि शुक्रवार को घर से लापता हो गई। पिता ने शक जाहिर किया कि होशियापुर का एक युवक बेटी को बहला-फुसलाकर कर ले गया है।

पिता ने पुलिस से जल्द ही उसकी बेटी को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।