Loading...

2 वाहनों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, चिकित्सा अधिकारी की मौत

By Ankita Published: 5 Feb 2024, 12:48 PM | Updated: 5 Feb 2024, 12:51 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला जिला कांगड़ा के सरना (पठानकोट) का है, यहां 2 वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नूरपुर अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारी डाॅ. यासमीन की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, डाॅ. यासमीन अपनी एक महिला चिकित्सक सहेली के जन्मदिन में भाग लेने गई थीं। जिसके बाद रात को डिनर करने के बाद जब वह अपनी कार से सहेली को छोड़ने जा रही थी। इस दौरान सरना (पठानकोट) में उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में डाॅ. यासमीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। डाॅ. यासमीन का रविवार सायं तलवाड़ा टाऊनशिप (पंजाब) में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।