21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
सिरमौर में 24 साल के युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम,गई जान
HNN/कांगड़ा
नंगल के नजदीकी कंचेहड़ा में जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां के 21 वर्षीय युवक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान साहिल निवासी गांव लिल्ली, तहसील नगरोटा बागवां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है, जोकि पालमपुर की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर सुपरवाइजर के तौर कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार साहिल निवासी कंपनी के काम के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों से नंगल में रह रहा था। साहिल ने साथियों से शनिवार को घर पर जाने की बात कही थी।
लेकिन जब साथ वापस कमरे में पहुंचे, तो पाया कि साहिल फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की। थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि युवक द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है।