लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

23 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, घर से 200 मीटर दूरी पर…

PRIYANKA THAKUR | 15 जून 2022 at 11:01 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

जिला कुल्लू की लगघाटी के शिल्हानाल इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक मंगलवार दोपहर को अचानक लापता हो गया। उन्होंने उसके सभी दोस्तों को फोन किया लेकिन किसी को भी दीपक के बारे में कुछ पता नहीं था। इसके बाद शाम के समय जब परिजनों ने दीपक को गांव में ढूंढा तो घर से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित अखरोट के पेड़ से उन्हें लटका हुआ मिला। बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद गांव के सभी लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]