HNN/ मंडी
मंडी जिले के कोटली में एक व्यक्ति ठगी का शिकार हुआ है। इस दौरान साइबर ठगों ने व्यक्ति को लाखों रुपए की लॉटरी का झांसा दिया और उससे हजारों रुपए ऐंठ लिए। शातिरों द्वारा बार-बार पैसों की डिमांड करने पर व्यक्ति को ठगी का अहसास हुआ और वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचा। इस दौरान उसने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई तथा पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
पुलिस चौकी कोटली को दी शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि उसे मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे बताया कि आपको 25 लाख की लॉटरी निकली है। इस दौरान शातिर ने कहा कि अगर आपको लॉटरी चाहिए तो इसके लिए आपको पैसे ट्रांसफर करने होंगे। जिसपर व्यक्ति ने 29 मई को पहले 13 हजार तथा 30 मई को एक हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पैसे भेजने के बाद भी जब शातिर ने दोबारा से व्यक्ति से पैसों की डिमांड की तो पीड़ित को संदेह हुआ। जिसके बाद वह पुलिस थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





