लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

25 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

SAPNA THAKUR | 12 मार्च 2022 at 2:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

ग्राम पंचायत कोलर की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला 3 माह से गर्भवती थी। महिला की अचानक मौत हो जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलर निवासी जसबीर सिंह की पत्नी दीक्षा (25) को अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद दीक्षा शौचालय जाने के लिए उठी तो अचानक बेहोश हो गई। महिला का पति उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के लिए लेकर आया यहां अस्पताल में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]