26 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत
HNN/काँगड़ा
जिला काँगड़ा में पालमपुर के एक 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रोहिताश नागपाल पुत्र ललित नागपाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहिताश नागपाल के पिता गारमेंट्स ग्रेटवेज के मालिक हैं।
रोहिताश नागपाल इन दिनों बंगलूर की एक कंपनी में कार्यरत था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस दौरान बीते कल वह अपना इन्वर्टर ठीक कर रहा था कि अचानक ही उसे करंट लग गया।
जिसके बाद उसे तुरंत ही उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।