Loading...

28 वर्षीय युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम, गई जान…

Ankita • 27 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी थाना के अंतर्गत एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय शुभम कुमार उर्फ कान्हा पुत्र राजीव कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 नगर परिषद ज्वालामुखी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि ज्वालामुखी में एक युवक ने अपने घर की ऊपरी मंजिल में जाकर रस्सी से पंखे के साथ फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार के नेतृत्व में एसआई नाजर सिंह व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों सहित अन्य लोगों के इस मामले को लेकर बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।