Loading...

29 जुलाई से 3 अगस्त तक होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

By Ankita Published: 30 Jun 2024, 12:39 PM | Updated: 30 Jun 2024, 12:39 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्याय दंडाधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि भारत के उच्चतम न्यायालय में विभिन्न लंबित मामलों के निपटान के लिए 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव अनिता शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति उच्चतम न्यायालय में लंबित अपने मामलों का निपटान करवाना चाहता है तो वह उस मामले को 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगाई जाने वाली विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है।

अदालतों में लंबित विभिन्न मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। लोक अदालत में कई मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाता है।