Loading...

29 सितंबर को कफोटा में लगेगा रोजगार मेला

By NEHA Published: 20 Sep 2024, 4:44 PM | Updated: 20 Sep 2024, 4:44 PM 1 min read

HNN/नाहन

नाहन-20 सितम्बर। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 सितंबर, 2024 को सिरमौर जिला की तहसील कमरऊ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में रोजगार मेला प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें कालाअंब, पांवटा साहिब व बद्दी से लगभग 40 कंपनियां भाग लेंगी।


उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग एक हजार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, बी.टेक , बी.एससी, एम.एससी, आईटीआई, बी.फार्मा व एम.फार्मा डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते है।


उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों अपना पंजीकरण EEMIS PORTAL पर भी अवश्य करें। आवेदन संबंधी समस्याओं हेतु नजदीकी उप रोजगार कार्यालय अथवा कार्यालय दूरभाष 01702-222274, 82196 63445 पर भी संपर्क कर सकते है।