Loading...

29 वर्षीय प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 13 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के लंबागांव में 29 वर्षीय प्रवासी महिला फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर भेज दिया है। मृतका की पहचान रीना देवी पत्नी किशोर कुमार निवासी रूपालिया गोहना, बिहार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीना देवी का पति पिछले आठ सालों से लंबागांव में एक हार्डवेयर की दुकान पर मजदूरी का काम करता है। दोनों पति-पत्नी हार्डवेयर की दुकान के गोदाम के समीप बने कमरे में रहते थे। रात को रीना कमरे के अंदर सोई हुई थी, जबकि उसका पति ज्यादा गर्मी होने के कारण कमरे के बाहर सो गया।

सुबह जब वह अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी को गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर के पंखे से लटका पाया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर भिजवाया।

पति के अनुसार उनकी कोई संतान नहीं थी, इस कारण उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने की है।