लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिम कृषि योजना के तहत जिले में चयनित किए गए 30 क्लस्टर : एडीसी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 4 फ़रवरी 2025 at 7:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / धर्मशाला

कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए 251 लाख रुपये होंगे खर्च

धर्मशाला, 03 फरवरी। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि हिम कृषि योजना के तहत जिला कांगड़ा में प्रत्येक विकास खंड में लगभग 40-40 बीघा के दो क्लस्टर चयनित किए गए हैं। पूरे जिले में कुल 30 क्लस्टर चयनित किए गए हैं, जिनमें विभिन्न कृषि गतिविधियों के लिए मार्च 2025 तक 251 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। उन्होंने सोमवार को एडीसी कार्यालय में वार्षिक योजना के अनुमोदन के लिए आयोजित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हिम कृषि योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बनीं कोर टीम्स

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हिम कृषि योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियों का गठन किया गया है। क्लस्टर स्तर पर क्लस्टर कोर टीम, ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक कोर टीम और जिला स्तर पर जिला कोर टीम बनाई गई है। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, वार्षिक योजना क्लस्टर कोर टीम द्वारा तैयार की गई, जिसे ब्लॉक और जिला स्तर पर अनुमोदित किया गया है।

किसानों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

इस योजना के तहत किसानों की जरूरत के अनुसार उन्नत बीज, कृषि उपकरण आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, किसानों के भ्रमण और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि वे फसल विविधीकरण को अपनाकर मुख्य रूप से सब्जियों की खेती पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

बागवानी और पशुपालन को भी मिलेगा बढ़ावा

अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हिम कृषि योजना में बागवानी और पशुपालन की गतिविधियों को भी शामिल किया जाए। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के तहत चल रही गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान उपनिदेशक कृषि विभाग कुलदीप धीमान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और हिम कृषि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]