लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

36 दिनों के बाद आखिरकार पकड़ा गया खालिस्तान समर्थक अमृतपाल

Ankita | 23 अप्रैल 2023 at 9:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को पुलिस ने आज सुबह मोगा के गुरुद्वारा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को ये कमीयाबी 36 दिनों के बाद मिली है। अमृतपाल को कई दिनों से देश के कई हिस्सों में तलाश कर रही थी। मोगा के गांव रोड़े के गुरुद्वारा में सरेंडर करने से पहले उसने गुरुद्वारा साहिब से संबोधित किया था।

यह जरनैल सिंह भिंडरावाला का गांव है। अब उसे बठिंडा एयरपोर्ट से असम ले जाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल पर करीब 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बता दें कि, अमृतपाल ने गुरुद्वारे में शरण ले रखी थी। एक ग्रंथी ने अमृतपाल के वहां होने की सूचना पुलिस को दी थी।

जिसके बाद पुलिस ने आज उसे धर दबोचा। बीते एक महीने की जद्दोजहद को लेकर पंजाब पुलिस का दावा किया था कि अमृतपाल दो बार चकमा देकर बच निकलने में कामयाब रहा, लेकिन पुलिस की असफलता पर भी सवाल खड़े होने लगे थे और पूरे घटनाक्रम को पंजाब पुलिस और खुफिया तंत्र की नरमी करार दिया जा रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]