Loading...

39 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

By Ankita Published: 14 Jul 2024, 12:36 PM | Updated: 14 Jul 2024, 12:36 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना इंदौरा के तहत 39 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मायका पक्ष के लगाए गए आरोपों के पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है।

अदालत ने उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महिला का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, महिला सुरड़वां गांव की है, जबकि उसका शव पुलिस ने एक अन्य गांव भोग्रवां में बरामद किया गया। इस पर महिला के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। इसके चलते पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के पति ने अदालत में बताया कि उसकी पत्नी लगभग 12 साल से मानसिक रूप से पीड़ित थी। न्यायालय ने महिला की मानसिकता की अस्पताल से रिपोर्ट भी पेश करने के आदेश दिए हैं। पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि की है।