40 वर्षीय व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरकर मौत
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/ऊना
जिला ऊना के सनोली में 40 वर्षीय व्यक्ति की सीढ़ियों से गिर कर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरमेश चंद पुत्र रामलोक निवासी सनोली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हरमेश चंद बीती रात मकान की सीढिय़ों से गिर गया और घायल हो गया। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल नंगल, पंजाब ले गए। जहां पर डॉक्टर ने हरमेश चंद को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।