HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ के तहत जालसू धार में एक व्यक्ति खाई में गिर गया, जिस कर उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कमीर सिंह निवासी रच्छयाड़ा स्पैड़ू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कमीर सिंह जालसू धार के नीचे करीब 1 माह से अपने रिश्तेदार (सांडू) की दुकान पर काम करने गया था। जब कमीर काफी देर तक घर नहीं आया तो इसकी जानकारी पंचायत के उपप्रधान को दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों व पुलिस की टीम ने कमीर को ढूंढा तो वह करीब 500 मीटर नीचे ढांक में गिरा हुआ पाया गया। परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में कमीर सिंह की मौत एक बड़े पत्थर से टकराने से हुई पाई गई। बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





