40 वर्षीय व्यक्ति पर गिरा पेड़, मौत
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में फतेहपुर के तहत बरुणा पंचायत के पबाड़ा गांव में एक व्यक्ति पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान युद्धवीर सिंह (40) पुत्र बाबू राम निवासी बडिय़ाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, युद्धवीर सिंह अपने साथियों के साथ पेड़ काट रहा था। इसी दौरान जैसे ही पेड़ को काटा तो पेड़ का एक हिस्सा व्यक्ति के ऊपर गिर गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया।
लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के साथियों के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने मामले की पुष्टि की है।