Loading...

46 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

PARUL • 28 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल पालमपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान रजनीश (46) निवासी राजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रजनीश पालमपुर में कपड़े सिलने की दुकान करता था। उसके परिजनों ने बताया कि वह गिर गया था। जिसके बाद वह उसे अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।