लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

5 कमरों का मकान जलकर हुआ राख, लाखों का नुक्सान

PRIYANKA THAKUR | 9 मार्च 2022 at 10:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत छोगटाली में एक 5 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस आगजनी की घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार सुरेश ठाकुर अपने परिवार वालों के साथ भुगटी पहाड़ी पर बने मकान में रहता था। घर में सुरेश और उसकी बेटी थी। जब सुरेश अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था कि इसी दौरान उसे अचानक कपड़े जलने की स्मैल आई। जैसे ही वह अंदर घर में गया तो देखा कि अंदर वाले कमरे में आग लगी हुई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

देखते ही देखते आग की लपटे बढ़ती गई और पूरा घर चपेट में ले लिया। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, छानबीन की जा रही है। तहसीलदार कपिल ठाकुर ने बताया कि पटवारी को नुक्सान के आंकलन को कहा गया है। रिपोर्ट आने पर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]