HNN/काँगड़ा
शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा की 50वीं जयंती के अवसर पर अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में बलिदानी कैप्टन विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा ने शिरकत की।
एकल लोक गायन प्रतियोगिता में विक्रम बतरा कॉलेज के मोहित प्रथम, शाहपुर कॉलेज के नवीन द्वितीय और सुजल तृतीय रहे। कविता पाठ में बैजनाथ की पूनम प्रथम, पालमपुर के पीयूष द्वितीय और शाहपुर की दीपाक्षी तृतीय रहीं। रंगोली में धर्मशाला कॉलेज की शमा कुमारी प्रथम, पालमपुर के अंशुल भट्ट द्वितीय और खुंडियां की दीक्षा तृतीय रहीं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आन दी स्पॉट पेंटिंग में नगरोटा बगवां के वंश कुमार प्रथम, पालमपुर की श्रेया कुमारी द्वितीय और राजपुर की शिवांगी तृतीय रहीं। कार्यक्रम में अशोक चक्र विजेता मेजर सुधीर वालिया की बहन आशा अहलूवालिया, मीनाक्षी वालिया और बहनोई प्रवीण आहलूवालिया मौजूद रहे। जीएल बतरा ने बलिदानी बेटे कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group