Loading...

55 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने काटा, अस्पताल में तोड़ा दम

Ankita • 1 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल की ग्राम पंचायत पंचायत लुधियाड़ में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान मिलाप सिंह (55) पुत्र झंडू राम वार्ड नंबर छह के रूप में हुई है। व्यक्ति मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पोषण कर रहा था, लेकिन उसकी मौत के बाद अब उसके परिवारजनों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति अपने खेतों में पशुओं को चारा लाने के लिए गया हुआ था। जब साढ़े बजे तक अपने घर नहीं पहुंचा तो उसका बेटा शिव कुमार खेतों में उसे ढूंढने गया। मिलाप सिंह खेत में तड़प रहा था।

शिव कुमार ने अपने साथियों को फोन करके मौके पर बुलाया और पिता को नजदीकी निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन अस्पताल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत पंचायत लुधियाड़ की प्रधान मीना कुमारी ने व्यक्ति के मौत होने की पुष्टि की है।