Loading...

8.25 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी बनोली-हरनेरा सड़क

Ankita • 20 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने ज्वाली विधानसभा के तहत बनोली में 8.25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बनोली-डुगलू-वासा-कोठा-हरनेरा सड़क की आधारशिला रखी। इस अवसर पर एसडीएम मोहिंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि साढ़े नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य नाबार्ड के तहत किया जाएगा।

इससे क्षेत्र के 11 गांवों की आबादी को लाभ मिलेगा। इस सड़क के बनने से ज्वाली से नूरपुर की दूरी कम होने के साथ समय की भी बचत होगी। कृषि मंत्री ने कहा कि मंढोल-चचियां-राजा का तालाब सड़क के शेष बचे निर्माण कार्य को बरसात खत्म होने के पश्चात युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। इस दौरान जनसमस्याओं को सुनते हुए कृषि मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।