आस्था स्पेशल स्कूल में विशेष बच्चों की प्रतिभा का दिखा हुनर, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी ने मोहा मन
आलोक जुनेजा ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ दिखाई अपनी प्रतिभा
नाहन
आस्था स्पेशल स्कूल में आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में विशेष बच्चों की रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनी में बच्चों की ओर से तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों ने हर किसी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम का शुभारंभ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आलोक जुनेजा ने किया।
प्रदर्शनी में विशेष बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता को रंगों और विभिन्न कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया। बच्चों की ओर से तैयार की गई कलाकृतियों में उनकी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच साफ दिखाई दी। प्रदर्शनी ने यह साबित किया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती, जरूरत सिर्फ उसे पहचानने और सही मंच देने की है।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अपनी प्रस्तुतियों के दौरान बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। उन्होंने पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उनमें आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना रहा। इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी क्षमताएं प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।