करियर की सही दिशा से ही मिलती है सफलता, चुनौतियों से घबराएं नहीं : प्रो. दिनेश कुमार
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूल संगड़ाह में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
संगड़ाह
प्रोफेसर दिनेश कुमार द्वारा गोद लिए गए आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूल संगड़ाह में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते समय में उपलब्ध रोजगार एवं करियर के अवसरों से अवगत करवाना तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।व्याख्यान के दौरान 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं, उच्च शिक्षा के विकल्पों तथा प्रतिस्पर्धी दौर में स्वयं को स्थापित करने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि आज के समय में पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ अनेक नए क्षेत्रों में भी उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध हैं, जिनके लिए समय रहते सही मार्गदर्शन और तैयारी आवश्यक है।
प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर विशेष प्रतिभा होती है और आवश्यकता केवल उसे पहचानने तथा सही दिशा में आगे बढ़ाने की है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने तथा चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न भी पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता बलदेव, राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता अंजू शर्मा सहित अ