Category: ACCIDENT

दुर्घटना

  • घर जा रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह घायल

    घर जा रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह घायल

    HNN/ हमीरपुर

    उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत धमरोल के गांव कोहटा में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। इस दौरान तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले से व्यक्ति को बचाया और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उधर, इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गसनव-कोहट का प्रशोत्म लाल जब बीती रात घर आ रहा था तो जोल गांव के पास तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। व्यक्ति के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया गया। जिसके बाद उसे ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

  • मंदिर कार्यालय के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, सिलेंडर फटने से…

    मंदिर कार्यालय के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, सिलेंडर फटने से…

    HNN / ऊना

    चिंतपूर्णी में देर रात एक बड़ा हादसा पेश आया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। दरअसल, चिंतपूर्णी मंदिर कार्यालय के समीप स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से झोपड़ियों में रखा एक सिलेंडर भी फट गया, ऐसे में आग और अधिक बढ़ गई।

    इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और अग्निशमन विभाग सहित पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार रात को अचानक झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई। इस दौरान एक सिलेंडर फट गया और आग बढ़ती गई।

    ऐसे में मंदिर प्रशासन सहित स्थानीय युवाओं ने मुस्तैदी दिखाते हुए आस-पास मौजूद पानी के टैंक से बाल्टियां भर कर आग बुझाने की कोशिश की। आग की सूचना मिलने ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मंदिर कार्यालय के पीछे आग को देख मंदिर प्रशासन ने आग पर काबू पाकर बड़ा नुक्सान होने से बचा लिया। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम ने आग की लपटों पर काबू पाकर राहत पहुंचाई। पांच झुग्गियां जलने से करीब दस हजार रुपये का नुक्सान बताया जा रहा है।

  • श्री रेणुका जी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, 3 बच्चों सहित सात लोग..

    श्री रेणुका जी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, 3 बच्चों सहित सात लोग..

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला के धायरी मार्ग पर रविवार देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान गाड़ी सड़क से लुढ़क कर ढांक में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त पेश आया जब 3 बच्चों सहित 7 लोग अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार (HP 17F-8338) धायरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांक में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग सहित पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद दोनों टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर सभी घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया।

    जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया। यहां पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उधर, थाना प्रभारी रंजीत राणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 बच्चे और 2 महिलाओं सहित कुल 7 लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

  • तेज रफ्तारी के चलते सड़क पर पलटा टैंकर, चालक की मौत

    तेज रफ्तारी के चलते सड़क पर पलटा टैंकर, चालक की मौत

    HNN / ऊना

    जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के टाहलीवाल में रात पेश आये सड़क हादसे में एक टैंकर चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक तेज रफ्तार में था और इसी कारण हादसा हो गया। मृतक की पहचान शाहिद (42) पुत्र जसीन, गांव गोगली, तहसील चांदपुर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में नंगल कलां में रहता है। देर रात वह नंगल कलां में सड़क के किनारे खड़ा था। इस दौरान एक टैंकर तेज रफ्तार में आया और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। आसपास के लोग भागकर टैंकर के पास पहुंचे तो देखा कि टैंकर चालक की हालत बेहद गंभीर थी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

  • खोखे में लगी आग, जलकर राख हुआ टेंपो

    खोखे में लगी आग, जलकर राख हुआ टेंपो

    HNN/ नालागढ़

    राष्ट्रीय मार्ग नालागढ़ पर खेड़ा गांव के समीप खोखे में आग लगने से टेंपो जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है जिससे साढ़े छह लाख का नुक्सान हुआ है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण अचानक ही खोखे में आग लग गई।

    जिस वक्त आग लगी उस दौरान टेंपो में हवा भरवाई जा रही थी। आग लगने से डीजल के ड्रम ने भी आग पकड़ ली और टेंपो जलकर राख हो गया। फायर ऑफिसर प्रेम सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था तथा आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना में लाखों का नुक्सान हुआ है।

  • नौहराधार में नेपाली मूल के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान

    नौहराधार में नेपाली मूल के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान

    HNN / संगड़ाह 

    जिला सिरमौर के नौहराधार में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 60-65 वर्ष के बीच बताई जा रही है जिसका नाम भीम बहादुर है, जो नेपाली मूल का है। व्यक्ति पिछले 15-20 दिन से अमर सिंह नेगी के पुराने छप्पर वाले मकान में रह रहा था। व्यक्ति की मौत कैसे हुई अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर ही है।

    जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार पुत्र सुंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि नेपाली मूल का व्यक्ति जिसका नाम भीम बहादुर है वह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। बाहर से बार-बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से दरवाजे को खोला। इस दौरान पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो भीम बहादुर डबल बेड से नीचे मृत अवस्था में गिरा हुआ था।

    पुलिस ने जब उसके शव को कब्जे में लिया तो देखा उसके सिर-माथे व बाजू पर चोट के निशान थे और पेट व छाती पर नील के निशान बने हुए थे। यह हत्या है या कुछ और पुलिस के सामने यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • सड़क से लुढ़क कर नदी में गिरी गाड़ी, चालक की मौके पर मौत

    सड़क से लुढ़क कर नदी में गिरी गाड़ी, चालक की मौके पर मौत

    HNN/ चंबा

    जिला में पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच करनी आरंभ कर दी गई है।

    हादसा बीती देर रात को हड़सर-बलमुही मार्ग पर पेश आया है। सुरेंद्र (38) पुत्र जगदीश चन्द निवासी गांव हड़सर सूमो गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी जैसे ही हड़सर-बलमुहीं मार्ग पर बलमुंही के पास पहुँची तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर बुड्ढल नदी में जा गिरी।

    हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखकर इस बाबत जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई में उतर कर शव को गाड़ी से बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

  • Shyam Saran Negi: देश-प्रदेश में लोकतंत्र आइकॉन थे श्याम सरण नेगी- प्रतिभा सिंह

    Shyam Saran Negi: देश-प्रदेश में लोकतंत्र आइकॉन थे श्याम सरण नेगी- प्रतिभा सिंह

    HNN/ शिमला

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है। प्रतिभा सिंह ने एक संदेश में कहा कि श्याम सरण नेगी देश-प्रदेश में लोकतंत्र आइकॉन थे जो अपने मत के अधिकार की कीमत को जानते थे।

    उन्होंने कहा कि नेगी मतदाताओं के लिये एक प्रेरणा स्रोत थे, जिनके निधन ने लोकतंत्र के एक सजग प्रहरी को खो दिया है। बता दें, स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी का बीते कल निधन हो गया। 106 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने शनिवार सुबह जिला किन्नौर के कल्पा में अंतिम सांस ली।

    किन्नौर में उनके पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को पहले श्मशान घाट ले जाया गया जहां पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

  • सड़क हादसे में घायल युवती ने तोड़ा दम, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला

    सड़क हादसे में घायल युवती ने तोड़ा दम, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला

    HNN / मनाली

    मनाली के अटल-टनल रोहतांग में शुक्रवार को पेश आए सड़क हादसे में घायल युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। युवती की पहचान निशा ठाकुर पुत्री चमन लाल गांव पेखड़ी, डाकघर गुशैणी तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। घायल युवक गीतांश बाबू पुत्र राजेश कुमार वार्ड नंबर तीन बंजार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

    दरअसल, दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तेज रफ्तार होने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां देर रात युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    वही, प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उधर, पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक गीतांश बाबू पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

  • आग की भेंट चढ़ा आईपीएच स्टोर, लाखों का नुक्सान

    आग की भेंट चढ़ा आईपीएच स्टोर, लाखों का नुक्सान

    HNN/ ऊना

    ऊना स्थित गगरेट के बड़ोह में आईपीएच स्टोर आग की भेंट चढ़ गया जिससे लाखों का नुक्सान हुआ है। इतना ही नहीं बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर भी आग की भेंट चढ़ गया है। आगजनी की इस घटना में 25 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है जबकि अग्निशमन विभाग ने 5 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएच स्टोर में अचानक ही अज्ञात कारणों के चलते चिंगारी सुलग गई। स्टोर में आग लगती देख चौकीदार ने इसकी सूचना तुरंत अंब फायर सेंटर को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका परंतु तब तक लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ चुकी थी।