Category: ACCIDENT

दुर्घटना

  • Shyam Saran Negi: श्याम नेगी को कैसे मिला देश के पहले वोटर का दर्जा, 1951 के बाद…

    Shyam Saran Negi: श्याम नेगी को कैसे मिला देश के पहले वोटर का दर्जा, 1951 के बाद…

    HNN/ किन्नौर

    स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का आज निधन हो गया है। 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने आज सुबह ही जिला किन्नौर के कल्पा में अंतिम सांस ली। उन्होंने इस दुनिया को छोड़ने से पहले ही अपनी अंतिम इच्छा मतदान करके पूरी की। उन्होंने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया था। हालाँकि श्‍याम सरन नेगी ने वोट तो डाल दिया लेकिन अपने मतदान का परिणाम नहीं देख पाए।

    श्याम नेगी को कैसे मिला देश के पहले वोटर का दर्जा
    श्याम सरन नेगी का जन्म 1917 को किन्नौर जिला के कल्पा गांव में हुआ। 106 साल के श्याम सरन अपने पुश्तैनी गांव में रहते थे। 1940 से 1946 तक वन विभाग में गार्ड की नौकरी की। उसके बाद शिक्षा विभाग में चले गए और कल्पा लोअर मिडिल स्कूल में अध्यापक बने। देश में 1952 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ। लेकिन किन्नौर में भारी हिमपात के चलते 6 महीने पहले अक्तूबर 1951 में ही चुनाव हो गए। पहले चुनाव के समय श्याम सरन किन्नौर के मूरंग स्कूल में अध्यापक थे।

    चुनाव करवाने में उनकी ड्यूटी लगी थी जिसके चलते उन्होंने सुबह-सुबह वोट देकर ड्यूटी पर जाने की इजाजत मांगी। सुबह-सुबह ही वह अपने मतदान स्थल पर पहुंच गए। नेगी ने जल्दी मतदान करवाने का निवेदन किया। मतदान पार्टी ने रजिस्टर खोल कर उन्हें पर्ची दी। मतदान करते ही इतिहास बन गया और श्याम सरन नेगी आजाद भारत के पहले मतदाता बन गए। 1951 से लेकर आज तक वह लगातार वोट डालते आए हैं।

  • पैतृक गांव में हुआ देश के पहले वोटर का अंतिम संस्कार, लोगों की उमड़ी भीड़

    पैतृक गांव में हुआ देश के पहले वोटर का अंतिम संस्कार, लोगों की उमड़ी भीड़

    HNN/ किन्नौर

    पूरे देश के मार्गदर्शक एवं युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने वाले भारत के पहले वोटर श्याम सरण नेगी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने आज सुबह दो बजे अंतिम साँस ली। आज किन्नौर में उनके पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को पहले श्मशान घाट ले जाया गया जहां पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

    वही भारत के पहले मतदाता के अंतिम दर्शनों को भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारी उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। उधर, डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने नेगी के घर पहुंचकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

  • जमटा के समीप हादसा: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, दो स्कूली बच्चों सहित व्यक्ति…

    जमटा के समीप हादसा: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, दो स्कूली बच्चों सहित व्यक्ति…

    HNN/ नाहन

    श्री रेणुका जी मार्ग पर जमटा के समीप आज सुबह पेश आए सड़क हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 2 स्कूली बच्चे भी शामिल है। इस दौरान एक टिप्पर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण तीनों को चोटें लगी और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया है। वहीं हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया जिनमें छोटे वाहनों सहित निजी और सरकारी बसें भी शामिल रही।

    तकरीबन डेढ़ घंटे तक जाम लगने के चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार, जमटा पंचायत का वार्डमेंबर बाइक पर सवार होकर अपने बेटे व भतीजे को लेकर पाइनवुड स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जमटा से थोड़ा आगे पहुंचा तो टिप्पर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    टिप्पर की टक्कर लगने से बाइक चालक बच्चों समेत नीचे गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और व्यक्ति को दोनों बच्चों समेत उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं हादसे के बाद तकरीबन 1 घंटे तक लगे लंबे जाम को पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा दुरुस्त किया गया।

  • ट्रक की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

    ट्रक की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

    HNN/ ऊना

    अंब थाना क्षेत्र के तहत कुनेरन में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां सड़क पार करते एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची बुरी तरह से घायल हुई तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया और मृतक बच्ची के शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

    मृतक बच्ची की पहचान प्रियंका पुत्री तेजपाल निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार, कुनेरन में आठ वर्षीय प्रवासी बच्ची शुक्रवार देर शाम को सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह ट्रक के पिछले टायर से नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि की है।

  • श्याम सरण नेगी के निधन पर सीएम ने जताया शोक, बोले- 34वीं बार दो दिन पहले ही डाला था वोट…

    श्याम सरण नेगी के निधन पर सीएम ने जताया शोक, बोले- 34वीं बार दो दिन पहले ही डाला था वोट…

    HNN/ शिमला

    स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरण नेगी का आज निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “श्याम सरण नेगी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी।

    ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।” बता दें, पूरे देश के मार्गदर्शक एवं युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने वाले देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का आज सुबह दो बजे निधन हो गया। उन्होंने इस दुनिया को छोड़ने से पहले ही अपनी अंतिम इच्छा मतदान करके पूरी की।

    उन्हें एहसास हो गया था कि अब इस दुनिया को छोडकर जाना है तभी उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि दो नंवबर को घर से ही मतदान करेंगे। उनके निधन की जानकारी देते हुए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन हुआ है जो पूरा देश और किन्नौर के लिए दुखद है।

  • सड़क पार करते समय बस की चपेट में आई महिला, मौके पर गई जान

    सड़क पार करते समय बस की चपेट में आई महिला, मौके पर गई जान

    HNN / कांगड़ा

    जिला कांगड़ा के पुलिस थाना ज्वाली के तहत ज्वाली-राजा का तालाब सड़क मार्ग पर भनेई में एक महिला की बस के नीचे आने से मौत हो गई है। महिला की पहचान सुनीता शर्मा पत्नी संजीव कुमार निवासी सांटवां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला भनेई में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी।

    रोज की तरह वह सुबह अपने ब्यूटी पार्लर के लिए आ रही थी। जैसे ही वह सड़क पार करने लगी, सामने से आ रही निजी बस की चपेट में आ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल ज्वाली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, साथ ही बस को भी जब्त किया। उधर, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • नहीं रहे स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी, दो दिन पहले ही किया था मतदान..

    नहीं रहे स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी, दो दिन पहले ही किया था मतदान..

    HNN/ किन्नौर

    स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन हो गया है। 106 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने आज सुबह ही जिला किन्नौर के कल्पा में अंतिम सांस ली। सरण नेगी के निधन से ना केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि देश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

    बता दें कि उन्होंने दो दिन पहले ही बैलेट पेपर से मतदान किया था। हालांकि उन्होंने बूथ पर जाकर मतदान करने का निर्णय लिया था परंतु तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने घर से ही मत डालने का निर्णय किया। आज उनके निधन की खबर सामने आई है जिससे हर कोई हैरान है।

  • यू-ट्यूब देखकर किशोर ने पाइप में भरा बारूद , ब्लास्ट होने से गई जान

    यू-ट्यूब देखकर किशोर ने पाइप में भरा बारूद , ब्लास्ट होने से गई जान

    HNN / चम्बा

    जिला चम्बा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहाँ खेल-खेल में एक किशोर अपनी जान गवां बैठा। चौकी इंचार्ज अनिल वालिया ने बताया कि 16 साल के किशोर ने लगभग 40-45 दिन पूर्व यू-ट्यूब पर देखकर एक साधारण पाइप में बारूद भरा और उसमें कुछ लोहे के कण व अन्य सामान डाल दिया।

    इसके बाद वह फिर यू-ट्यूब देखने लगा और उसने बारूद से भरी पाइप में पीछे से आग लगा दी ताकि छर्रे आगे निकल सकें। इतने में पाइप में भरा बारूद फट गया, इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले आए।

    यहां किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • मतदान के कुछ घंटे बाद 106 वर्षीय मतदाता बीरू राम ने दुनिया को कहा अलविदा, आज होगा अंतिम संस्कार

    मतदान के कुछ घंटे बाद 106 वर्षीय मतदाता बीरू राम ने दुनिया को कहा अलविदा, आज होगा अंतिम संस्कार

    HNN / ऊना

    जिला ऊना के उपमंडल अंब की पंचायत राजपुर जस्वां के सलहाणा गांव के 106 वर्षीय मतदाता बीरू राम की मतदान के लगभग दो घंटे बाद मौत हो गई। उन्होंने वीरवार दोपहर बाद 2:30 बजे के करीब विधानसभा चुनाव के लिए मोबाइल बूथ के माध्यम से मतदान किया था और अपराह्न 4:30 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    बताया जा रहा है कि बीरू राम का स्वास्थ्य एक दिन पहले तक पूरी तरह ठीक था। लेकिन वीरवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी, जिससे उनका निधन हो गया। आज शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दे कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते वीरवार को विशेष श्रेणी के मतदाताओं के वर्ग में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, दिव्यांग और अनिवार्य सेवाओं के 7800 मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया।

    इनमे 106 वर्षीय दो बुजुर्गों ने भी घर से वोट डाला। इसमें जिला ऊना के अंब के 106 वर्षीय बीरू राम शामिल थे और जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से 106 वर्षीय वृद्धा वनतो देवी ने घर से वोट डाला।

  • बुलेट और स्कूटी के बीच भिड़ंत, हादसे में एक की मौत तो दो घायल

    बुलेट और स्कूटी के बीच भिड़ंत, हादसे में एक की मौत तो दो घायल

    HNN/ ऊना

    जिला ऊना के उपमंडल अंब के बड़ूही में बुलेट और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट चालक रणजीत सिंह निवासी अंब की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए है। जानकारी अनुसार, ऊना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने ऊना से बड़ूही की तरफ जा रहे स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसे में स्कूटी सवार राज कुमार नीचे गिर पड़ा और घायल हो गया। इतना ही नहीं बुलेट चालक और उसके पीछे बैठा आशिम खान बाइक समेत घिसटते हुए सड़क के दूसरे किनारे पर जा गिरे। हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को जिला अस्पताल ऊना ले जाया गया जहाँ पर रंजीत सिंह की मौत हो गई।

    उधर, थाना अंब के एसएचओ आशीष पठानिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बुलेट और स्कूटी के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण पेश आया है।