Category: ACCIDENT

दुर्घटना

  • अनियंत्रित होकर निजी स्कूल में घुसा तेल से भरा टैंकर, दो वाहन भी क्षतिग्रस्त

    अनियंत्रित होकर निजी स्कूल में घुसा तेल से भरा टैंकर, दो वाहन भी क्षतिग्रस्त

    HNN/ सोलन

    हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर स्कूल में ही घुस गया जिससे वहां पार्क किए गए दो वाहन भी चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि, गनीमत यह रही कि मौके पर स्कूली बच्चे और कोई अन्य मौजूद नहीं था नहीं तो कोई बड़ा जानी नुक्सान हो सकता था। वहीं घटना के बाद से स्कूल के स्टाफ सहित बच्चे भी सहम गए है।

    बता दें, सोलन-शामती बाईपास पर मंगलवार सुबह यह हादसा पेश आया है। चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा इंडियल ऑयल का टैंकर उतराई में तिखा मोड़ होने की वजह से सीधा दुर्गा पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग में घुस गया। इस दौरान स्कूल के बाहर पार्क की गई 2 गाड़ियां भी चपेट में आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत है कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

  • पराली से भरे ट्रक में भड़की आग, अग्निशमन की चार गाड़ियों ने पाया काबू

    पराली से भरे ट्रक में भड़की आग, अग्निशमन की चार गाड़ियों ने पाया काबू

    HNN/ काँगड़ा

    जिला कांगड़ा के मुख्य बाजार शाहपुर में एक ट्रक आग की भेंट चढ़ गया जिससे ट्रक मालिक को भारी नुक्सान हुआ है। हालांकि ट्रक में आग लगती देख चालक अपनी जान बचा कर ट्रक से नीचे उतरा और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

    जानकारी अनुसार, एक ट्रक पराली लोड कर भनाला से लपियाना की ओर जा रहा था कि शाहपुर मेन बाजार में पहुंचा तो पराली बिजली के तारों से टकरा गई, जिससे पराली ने आग पकड़ ली। यह देख चालक भी ट्रक से नीचे उतर गया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

    सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। शाहपुर थाना के एसएचओ कुलदीप सिंह ने पुष्टि की है।

  • नदी में मछलियां पकड़ने गए युवक को पड़ा मिर्गी का दौरा, डूबने से मौत

    नदी में मछलियां पकड़ने गए युवक को पड़ा मिर्गी का दौरा, डूबने से मौत

    HNN / राजगढ़

    गिरी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान चुन्नर निवासी रिंकू (35) के रूप में हुई है। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार रिंकू सोमवार को अकेले खैरी के समीप नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने घर से निकला था।

    इसी दौरान जब वह नदी के पास पहुंचा उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नदी में गिर गया। नदी के आसपास कोई न होने के चलते वह उसमे डूब गया। जब देर शाम वहां से गुजर रहे लोगों ने रिंकू को पानी में देखा तो तुरंत उसके परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

    उधर, थाना प्रभारी राजगढ़ आरएल धौलटा ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया से यह प्राकृतिक घटना लग रही है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ ले जाया गया है। आज स्थानीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

  • हिमाचल में भीषण अग्निकांड, चौधरी मार्केट की 4 दुकानें जलकर राख…

    हिमाचल में भीषण अग्निकांड, चौधरी मार्केट की 4 दुकानें जलकर राख…

    HNN/ मंडी 

    हिमाचल प्रदेश में आज सुबह सवेरे भीषण अग्निकांड हुआ है जहां चार दुकानें जलकर राख हो गई है। इस अग्निकांड में दुकानों के अंदर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है जिससे दुकानदारों को लाखों का नुक्सान हुआ है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया है।

    आग आज सुबह 5:00 बजे के करीब मंडी जिले के बल्ह घाटी के नेरचौक डडोर स्थित चौधरी मार्केट में भड़की है। सुबह के वक्त जब लोग सैर करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने दुकान से धुआं उठता देखा। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि 4 दुकानों में आग लगी हुई थी।

    बताया जा रहा है कि पहले एक दुकान में आग लगी और देखते ही देखते आग की लपटों ने अन्य तीन दुकानों को भी चपेट में ले लिया। टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया परंतु कुछ बचाया नहीं जा सका। आग लगने से शराब का ठेका, रेडीमेड कपड़ों की दुकान, मोबाइल की दुकान और एक अन्य दुकान भी पूरी तरह से नष्ट हो गई है।

  • कमरे में मृत मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग, गुब्बारे व खिलौने बेचने का करता था काम

    कमरे में मृत मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग, गुब्बारे व खिलौने बेचने का करता था काम

    HNN / हमीरपुर

    जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के तहत आने वाले कस्बे जाहू में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का कमरे से शव बरामद हुआ है। शव किराए के एक कमरे से मिला है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दिल्ली का रहने वाला था और करीब 9 वर्षों से जाहू एरिया में रहता था। यहाँ वह गुब्बारे व खिलौने बेचने का काम करता था।

    चार-पांच दिनों से मुख्य बाजार में जब यह बुजुर्ग आस-पास रहने वाले व्यापारियों को नहीं दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद भोरंज पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया, तो बुजुर्ग किराए के एक कमरे में अंदर बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला।

    जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो बुजुर्ग मृत पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

  • 3 मंजिला मकान जलकर राख, बेघर हुआ परिवार

    3 मंजिला मकान जलकर राख, बेघर हुआ परिवार

    HNN/ चंबा

    जनजातीय क्षेत्र भरमौर के बडग्राम पंचायत के मोथो गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां 3 मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। इतना ही नहीं एक अन्य मकान को भी नुक्सान पहुंचा है। अग्निकांड की इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। वही मकान में आग लगने से जीत पुत्र पूर्ण चंद का परिवार बेघर हो गया है।

    बता दे बीती शाम को मोथो गांव में लकड़ी से बने एक मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। वही मकान में आग लगती देख समूचे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

    ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया परंतु तब तक मकान सहित अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वही आगजनी की इस घटना में एक अन्य मकान को भी क्षति पहुंची है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने पुष्टि की है।

  • घर में भड़की आग से जिंदा जला युवक

    घर में भड़की आग से जिंदा जला युवक

    HNN/ कांगड़ा

    हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक घर आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं इस आग की चपेट में आने से अंदर सो रहा युवक भी बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से थाना बैजनाथ के तहत सगूर पंचायत के छा-बां गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव का टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया।

    हालांकि, घर में आग किन कारणों से लगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छा-बां गांव का 35 वर्षीय रजनीश आचार्य (निजु) पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश घर पर अकेला ही था। इसी दौरान आधी रात को घर में आग भड़क गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि युवक को बाहर तक निकलने का मौका ही नहीं मिला तथा वह जिंदा जल गया।

    वही सुबह के वक्त जब ग्रामीणों ने आग की लपटे उठती देखी तो वह मौके पर पहुंचे तथा अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक युवक दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से युवक का पूरा शरीर जल चुका था।

  • सड़क से लुढ़क कर खेतों में पहुंची कार, हादसे में युवक ने गवाई जान

    सड़क से लुढ़क कर खेतों में पहुंची कार, हादसे में युवक ने गवाई जान

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दौरान गाड़ी सड़क से लुढ़क कर 100 फीट नीचे खेतों में गिर गई। वही इस दुर्घटना में तीन अन्य युवक घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त दीप कुमार पुत्र गोवर्धन निवासी ब्रहाबाग डिगेढ़ के रूप में हुई है।

    इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुए युवकों की पहचान राम लाल, राकेश कुमार और चालक चंद्रेश कुमार तीनों निवासी ओडीधार (कोठी) के तौर पर हुई है। हादसा बीती रात पुलिस थाना आनी के अंतर्गत निगान राणाबाग सड़क मार्ग पर दरोट नामक स्थान के पास पेश आया है।

    कार (एचपी 35-7232) जैसे ही दरोट नामक स्थान पर पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान गाड़ी में सवार चार युवक बुरी तरह से घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकाला गया परंतु तब तक एक युवक दम तोड़ चुका था जबकि अन्य युवकों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि की।

  • कांगड़ा में देर रात हुआ जोरदार धमाका, लोगों में दहशत का माहौल

    कांगड़ा में देर रात हुआ जोरदार धमाका, लोगों में दहशत का माहौल

    विस्फोट से लेंटर और दीवार को नुक्सान, पुलिस ने…

    HNN / काँगड़ा

    हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में देर रात को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की गूंज लोगो को दूर-दूर तक सुनाई दी, जिसके चलते लोगो में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार कांगड़ा के अनसोली गांव में एक घर पर रात को एक रॉकेट जैसा विस्‍फोटक पदार्थ आ गिरा। धमाके के बाद लोग सहम गए व तुरंत घरों से बाहर निकल आए।

    गनीमत रही कि घर में मौजूद कोई भी शख्‍स इसकी चपेट में नहीं आया। बताया जा रहा, यह रॉकेट नुमा विस्‍फोटक घर में रसोई में आ पहुंचा और धमाका हो गया, जिससे रसोई की स्‍लैब इससे टूट गई। इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि यह रॉकेट लांचर नहीं बल्कि सेना का एक लाइटिंग शेल है।

    जिसे अभ्यास के दौरान फायरिंग से पहले अंधेरे को दूर करने के लिए लक्ष्य की ओर भेजा जाता है। लेकिन यह लक्ष्य से भटककर अनसोली गांव में एक मकान के लेंटर पर गिर गया। पुलिस के मुताबिक यह भारतीय सेना की ओर से चलाया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्यवाही सेना की ओर से नजदीक फायरिंग रेंज में कुहाला के जंगल में रात को की गई थी।

  • सीआईएसएफ जवान का ड्यूटी के दौरान निधन

    सीआईएसएफ जवान का ड्यूटी के दौरान निधन

    HNN/ बिलासपुर

    हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर निवासी सीआईएसएफ जवान का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया है। जवान के निधन से उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं बीते कल उनका अंतिम संस्कार भी किया गया जहां पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जवान अपने पीछे माता-पिता सहित पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

    48 वर्षीय तिलक राज भराड़ी तहसील के तहत पडयालग गांव के रहने वाले थे जिनकी पोस्टिंग जयपुर में थी। बताया जा रहा है कि जवान की शुक्रवार रात को अचानक ही तबीयत बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बीते रोज उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया जहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई।