Category: SHILLAI

  • शिलाई के शिल्ला पंचायत में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त नेतृत्व बैठक का आयोजन

    शिलाई के शिल्ला पंचायत में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त नेतृत्व बैठक का आयोजन

    शिलाई

    थलीगा लहान में महिलाओं को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई विशेष लीडरशिप मीटिंग

    ग्राम पंचायत शिल्ला, शिलाई में 24 अप्रैल 2025 को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण लीडरशिप मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में सोलन से विशेष रूप से आईं एकल नारी कार्यकर्ता तारा देवी, रश्मि और ईशा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जेंडर संवेदनशीलता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

    स्थानीय महिला प्रतिनिधियों ने भी दिखाई सक्रिय भागीदारी

    बैठक में स्थानीय स्तर पर अगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी, वार्ड मेंबर विद्या देवी और महिला मंडल की प्रतिनिधि सुनीता देवी सहित अन्य जागरूक महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन प्रतिनिधियों ने महिलाओं को समाज में अपनी प्रभावी भूमिका को समझने और उसे स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

    महिलाओं को आत्मनिर्भर और मुखर बनने के लिए किया गया प्रेरित

    सोलन से आई कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को समाज में लैंगिक समानता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पारंपरिक पुरुष प्रधान सोच के प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखने के लिए प्रेरित किया।

    महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्षेत्र में एक नई पहल

    यह लीडरशिप मीटिंग ग्राम पंचायत शिल्ला की महिलाओं के लिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और समाज में बराबरी का दर्जा हासिल करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुई। इस पहल से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को नई गति और मजबूती मिलेगी।

  • आजादी के 78 साल बीते फिर भी नेडा गांव के लोग सर पर पानी ढोने को मजबूर

    आजादी के 78 साल बीते फिर भी नेडा गांव के लोग सर पर पानी ढोने को मजबूर

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिलाई

    आजादी के 78 साल बीते फिर भी नेडा गांव के लोग सर पर पानी ढोने को मजबूरशैलेश सैनी नाहन-देश को आजादी मिले 78 साल बीत गए हैं बावजूद इसके प्रदेश में अभी भी कई गांव ऐसे हैं जहां पीने की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।

    गर्मियों के मौसम शुरू होते ही गिरिपार के नेडा गांव के लोग पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। लगभग 40 परिवार वाले इस गांव में कभी कभार ही पानी आता है। ऐसे में गांव की औरतों को लगभग 2 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़कर पानी ढोने को मजबूर है।

    ग्रामीणों का कहना है कि जल शक्ति विभाग की लापरवाही की वजह से उन्हें खड्ड का गंदा पानी पीना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों कहना हे की गर्मियां बढ़ाने के साथ भी पहाड़ों पर पीने के पानी की समस्याएं सामने आने लगी है सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में कई गांव में पेयजल समस्याएं शुरू हो गई है।

    क्षेत्र नेडा गांव के लोग पीने के पानी के लिए कड़ी मशक्कत करने को मजबूर है। हालांकि इस गांव को उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ा गया है मगर, कर्मचारियों के लापरवाही की वजह से ग्रामीणों को कभी कभार ही पानी मिल पाता है। जितनी सप्लाई आती है वह इंसानों और पशुओं की जरूरत को पूरा नहीं कर पाती।

    महीने के लगभग 20 दिन तो नेडा गांव में पानी की सप्लाई नहीं आती है। ऐसे में गांव की महिलाओं को 2 किलोमीटर नीचे उतर कर खड्ड से दूषित पानी लेकर आती हैं। गांव की महिलाएं सर पर पानी के बड़े-बड़े बर्तन रखकर खड़ी चढ़ाई चढ़ कर जरूर का पानी घरों पहुंचती हैं।

    यह तस्वीर नेडा गांव की मजबूर महिलाओं की हैं। महिलाओं को पानी के बर्तन के नीचे दिन में 10 से 15 बार यह चढ़ाई चड़नी पड़ती है। बुजुर्ग महिलाओं के हालत देखिए, हाथों में डंडा लेकर सिर पर पानी का बर्तन उठाएं चढ़ाई पड़ रही है।

    यहां पानी को लेकर पिछले दो महीना से यह स्थिति बनी हुई है। महिलाओं के इतने बदतर हालत देखकर भी जल शक्ति विभाग को कुव्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर रहा है। जल शक्ति विभाग की लापरवाही की वजह से ग्रामीण महिलाओं का जीवन पानी की जरूरत है पूरा करने में ही बीत रहा है।

    ग्रामीण बार बार विभाग और प्रशासन से उनके गांव को पानी सप्लाई पहुंचने की गुहार लगा रहे हैं। मगर सुनवाई नहीं हो रही है।

  • बड़ी पहल/ मलगांव स्कूल में 26 अप्रैल को होगा छात्र चुनाव

    बड़ी पहल/ मलगांव स्कूल में 26 अप्रैल को होगा छात्र चुनाव

    प्रिंसिपल शालू परमर ने आतंकी घटना को शर्मनाक बताया और बच्चों ने मारे गए निर्दोषों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दी शद्धांजलि

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिलाई

    राजकीय उच्च विद्यालय, मलगांव में भारत सरकार की संविधान गतिविधियों की मुहिम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। विद्यालय में आगामी 26 अप्रैल 2025 को, जो कि स्कूल बैग फ्री डे भी है, छात्र चुनाव का आयोजन किया जाएगा।

    यह चुनाव छात्रों में अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
    विद्यालय की मुख्याध्यापिका शालू परमार के दिशा-निर्देशन और अध्यक्षता में यह छात्र चुनाव संपन्न होगा। चुनाव के माध्यम से स्कूल हेड बॉय, स्कूल हेड गर्ल और सभी कक्षाओं के क्लास रिप्रेजेंटेटिव का चयन किया जाएगा।

    इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के सभी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
    विद्यालय प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि छात्र चुनाव पूरी तरह से वास्तविक चुनाव प्रक्रिया के अनुरूप आयोजित किए जाएं, ताकि छात्रों को लोकतांत्रिक प्रणाली और मतदान के महत्व की गहरी समझ हो सके।

    शालू परमार ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।चुनाव का आयोजन 26 अप्रैल को सुबह प्रार्थना सभा के पश्चात शुरू होगा और दोपहर बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का शपथ समारोह भी आयोजित किया जाएगा। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों से अपील करता है कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।


    वही इससे पूर्व, विद्यालय में आज सुबह प्रार्थना सभा के दौरान जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 28 भारतीय सैलानियों की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। पूरे विद्यालय परिवार ने छात्रों सहित दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

  • संगड़ाह में रिहायशी इलाके के पास फिर नजर आया तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

    संगड़ाह में रिहायशी इलाके के पास फिर नजर आया तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

    रात के समय सड़क किनारे देखा गया तेंदुआ, बच्चों को सुरक्षित रखने की अपील

    हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास तेंदुए की मूवमेंट से मचा हड़कंप

    सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में तेंदुए की मौजूदगी ने एक बार फिर लोगों को चिंता में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात संजय तोमर और विनोद कंठ जब अपनी गाड़ी से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से पुलिस थाना की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने तेंदुए को मिनी सचिवालय के पास देखा। यह तेंदुआ संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन मुख्य मार्ग की ओर जाते हुए दिखाई दिया।

    स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। संजय और विनोद ने क्षेत्रवासियों से विशेष रूप से शाम के समय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कई बार छोटे बच्चे देर रात तक गलियों या सड़कों पर खेलते रहते हैं, जो तेंदुए के खतरे को और बढ़ा सकता है।

    पिछले मामलों ने बढ़ाई चिंता

    यह पहली बार नहीं है जब संगड़ाह क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया हो। इससे पहले भी तेंदुए कई बार पालतू पशुओं और कुत्तों पर हमला कर चुके हैं। 14 जनवरी 2024 को भी बोगधार क्षेत्र में तेंदुए द्वारा एक पालतू जानवर को निशाना बनाने की घटना सामने आई थी। इन घटनाओं ने वन विभाग की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का भव्य समापन

    राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का भव्य समापन

    प्रवेश कपूर (मोंटू) ने स्वयंसेवकों के सामाजिक योगदान की सराहना

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिलाई

    राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन 17 मार्च 2025 को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवेश कपूर (मोंटू) ने स्वयंसेवकों के सामाजिक योगदान की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

    इस सात दिवसीय शिविर में 55 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और विभिन्न समाज सेवा कार्यों में योगदान दिया, जिनमें स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, वृक्षारोपण, शिक्षण गतिविधियाँ, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिसमें स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    इसके साथ ही, विभिन्न पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिनमें “बेस्ट वॉलंटियर”, “बेस्ट ग्रुप लीडर”, “बेस्ट कैंप लीडर” और “बेस्ट कैंपर” शामिल थे।

  • शिलाई में नशीली दवाइयों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

    शिलाई में नशीली दवाइयों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

    गिरफ्तारी की जानकारी

    शिलाई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोहन लाल (41 वर्ष), पुत्र केदार सिंह, निवासी गांव धारवा, डाकघर झकांडो, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

    नशीली दवाइयों की बरामदगी

    पुलिस ने आरोपी को द्राबिल के पास से पकड़ा और उसके कब्जे से नशीली दवाइयों की चार शीशियां बरामद कीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने किया मामला दर्ज

    आरोपी के खिलाफ शिलाई थाना में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि आरोपी इन दवाइयों को कहां से लाया था और इनका उपयोग कहां किया जाना था।

    जांच जारी, पुलिस जुटी सुराग तलाशने में

    पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ था। आगामी दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें।

  • आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन / अनिता अध्यक्ष , चंदरकला महासचिव और सीमा बनीं प्रोजेक्ट शिलाई की कोषाध्यक्ष

    आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन / अनिता अध्यक्ष , चंदरकला महासचिव और सीमा बनीं प्रोजेक्ट शिलाई की कोषाध्यक्ष

    आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन के सम्मेलन में नई कमेटी का गठन

    प्रोजेक्ट शिलाई में आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन का सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन यूनियन की जिला महासचिव वीना शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया। उद्घाटन भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार पर आंगनवाड़ी कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया और यूनियन के निरंतर संघर्ष और आंदोलन की बात कही।

    सरकार की नीतियों और संघर्ष पर चर्चा

    सम्मेलन में बताया गया कि सरकार न्यायालय के आदेशों के बावजूद आंगनवाड़ी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ नहीं दे रही है। आशीष कुमार ने कहा कि जो भी लाभ अब तक मिले हैं, वे केवल संघर्ष के माध्यम से ही प्राप्त हुए हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर्स को हमेशा आंदोलनों का सहारा लेना पड़ता है।

    नई कमेटी का गठन

    सम्मेलन में 36 सदस्यों की नई कमेटी का चयन किया गया।

    • अध्यक्ष: अनिता
    • महासचिव: चंदरकला
    • कोषाध्यक्ष: सीमा
    • उपाध्यक्ष: मस्तो, शामा, चंपा
    • सह सचिव: सविता, तारा

    इसके अलावा नारयणी, कमला, सरिता, नीलम, गुलशन, इंदिरा, लक्ष्मी, और अन्य को कमेटी सदस्य के रूप में चुना गया।

    आगामी आंदोलन की रूपरेखा

    सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फरवरी में प्रोजेक्ट से दिल्ली अधिवेशन में भाग लिया जाएगा और मार्च में प्रस्तावित हड़ताल में प्रोजेक्ट से आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

  • हर्षवर्धन चौहान 21 और 22 जनवरी को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

    हर्षवर्धन चौहान 21 और 22 जनवरी को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

    हर्षवर्धन चौहान 21 और 22 जनवरी को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

    उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 21 और 22 जनवरी, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

    उद्योग मंत्री 21 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह, शिलाई में जन समस्याओं को सुनेंगे। 22 जनवरी को भी वे शिलाई में रहकर लोगों की समस्याओं और सुझावों का समाधान करेंगे। मंत्री का यह प्रवास जनता से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए आयोजित किया गया है।

  • सिरमौर के शिलाई को मिला नगर पंचायत का दर्जा

    सिरमौर के शिलाई को मिला नगर पंचायत का दर्जा

    तीन साल तक जमीन और भवन पर नहीं लगेगा संपत्ति कर, सरकार का बड़ा फैसला

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी करते हुए शिलाई को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर दी है। यह घोषणा हिमाचल प्रदेश म्यूनिसिपल एक्ट, 1994 की धारा 3 और 4 के तहत की गई है।

    इस निर्णय के बाद, सिरमौर जिले में अब दो नगर पंचायतें हो गई हैं। पहले पच्छाद के राजगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा मिला था, और अब शिलाई को यह दर्जा दिया गया है। शिलाई नगर पंचायत के तहत शिलाई और नाया पंचायत का पार्शियली एरिया शामिल किया गया है। इस नई नगर पंचायत का क्षेत्रफल 1.9 वर्ग किलोमीटर नोटिफाई किया गया है।

    इसके साथ ही, सरकार ने एक विशेष छूट की घोषणा की है, जिसके तहत शिलाई नगर पंचायत के तहत आने वाले क्षेत्रों में 3 साल तक जमीन और भवनों पर कोई संपत्ति कर नहीं लगेगा। यह छूट स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।

    स्थानीय विधायक और मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस उपलब्धि को विधानसभा के लिए एक बड़ा कदम बताया है। अर्बन डेवलपमेंट के निर्देशक रितेश चौहान ने इस खबर की पुष्टि की है और नगर पंचायत के गठन की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की बात कही है।

  • स्वास्थ्य शिविर / शिलाई में आयुष विभाग की मोबाइल यूनिट ने जांचे 100 लोगों के स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य शिविर / शिलाई में आयुष विभाग की मोबाइल यूनिट ने जांचे 100 लोगों के स्वास्थ्य

    शिलाई क्षेत्र में आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देने का प्रयास

    आयुष विभाग ने जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के कोटी बोंच में मोबाइल मेडिकल यूनिट के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कोटी पंचायत और आसपास के गांवों के 100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर का नेतृत्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजन सिंह ने किया।

    इस स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों के मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों जैसे नाड़ी रोग, श्वास, अस्थमा, पाचन रोग, आमवात, पथरी, बवासीर, त्वचा रोग और स्त्री रोगों का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त, 10 मरीजों को बेहतर जांच और इलाज के लिए ब्लॉक और जिला स्तर के अस्पतालों में रेफर किया गया।

    डॉ. राजन सिंह ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए यह मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद और योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

    शिविर में मौजूद योग प्रशिक्षक और चिकित्सकों ने ग्रामीणों को योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही, बेहतर जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, और व्यायाम की आदत डालने की सलाह दी गई।

    इस अवसर पर आयुष विभाग के डॉ. मंजीत, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर, योग प्रशिक्षक बलदेव धामटा, ललिता पोजटा, और चमेल सिंह राणा सहित कोटी बोंच ग्राम पंचायत की प्रधान चंद्रकला और अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे। शिविर को सफल बनाने में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।