Category: SHILLAI

  • उद्योग मंत्री को अनाप-शनाप बर्दाश्त नहीं – सुनील चौहान का बीजेपी हाटी समिति और ‘कथित पत्रकारों’ पर पलटवार

    उद्योग मंत्री को अनाप-शनाप बर्दाश्त नहीं – सुनील चौहान का बीजेपी हाटी समिति और ‘कथित पत्रकारों’ पर पलटवार

    विकास कार्यों में बाधा डालने व न्यायालय पर टिप्पणी का आरोप; FIR की चेतावनी

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिलाई

    उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के मीडिया कोऑर्डिनेटर ठाकुर सुनील चौहान ने बीजेपी की हाटी समिति और कुछ तथाकथित पत्रकारों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वर्ग आए दिन उद्योग मंत्री के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहा है और शिलाई में हो रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहा।

    सुनील चौहान ने कहा, “मंत्री महोदय के प्रयासों से ढाई साल में 260 करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं, जिसे ये लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं।” हाटी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब मामला न्यायालय में है तो उसे कानूनी तरीके से ही लड़ा जाना चाहिए, लेकिन ये लोग जनता को भड़का रहे हैं और न्यायालय पर भी टिप्पणी कर रहे हैं।

    चौहान ने आशंका जताई कि इनका मकसद हाटी न होने देना है, ताकि 2027 के चुनाव में इनके पास कोई मुद्दा बचा रहे।
    सोशल मीडिया पर हो रही बयानबाजी पर उन्होंने चेतावनी दी, “अगर मंत्री महोदय को अनाप-शनाप बोला जाएगा तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।

    ” उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस पलटवार करती है तो बीजेपी के लोग पुलिस की धमकी देते हैं, जिससे कांग्रेस डरने वाली नहीं।
    चौहान ने बीजेपी हाटी समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हाटी के असली योद्धाओं का नाम तक नहीं लेते, जबकि उद्योग मंत्री ने 1993 से इस लड़ाई में योगदान दिया है।

    उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं और ‘कथित पत्रकारों’ पर सोशल मीडिया पर अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
    सुनील चौहान ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी और उनके कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगे और ‘इनको इनकी भाषा में ही जवाब देंगे’।

    उन्होंने चेतावनी दी, “अगर मंत्री जी के बारे में अनाप-शनाप बोलना बंद नहीं किया तो एफआईआर हम करेंगे।”
    उन्होंने अंत में कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी परेशानी मंत्री की जीत है, जिसे वे ढाई साल बाद भी पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शिलाई की जनता जानती है कि कौन उनका सच्चा हितैषी है और कौन विकास कर रहा है।

  • हर्षवर्धन चौहान 8 से 10 जुलाई तक रहेंगे सिरमौर दौरे पर, जनता की समस्याएं सुनकर करेंगे समाधान

    हर्षवर्धन चौहान 8 से 10 जुलाई तक रहेंगे सिरमौर दौरे पर, जनता की समस्याएं सुनकर करेंगे समाधान

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर दौरा 8 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें वे शिलाई, पनोग, जाखना और पांवटा साहिब में जनसमस्याएं सुनेंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे।

    नाहन

    हर्षवर्धन चौहान 8 से 10 जुलाई तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे, शिलाई और पांवटा में सुनेंगे जनसमस्याएं

    शिलाई और पांवटा साहिब में जनसभाओं के माध्यम से स्थानीय विकास कार्यों का भी लेंगे जायजा

    प्रवास का पहला दिन – शिलाई में जन सुनवाई
    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8 जुलाई को दोपहर 1 बजे शिलाई स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश देंगे।

    दूसरा दिन – पनोग में विद्युत भवन का उद्घाटन और जनसमस्याओं का समाधान
    9 जुलाई को मंत्री पनोग पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे वे विद्युत उपमंडल भवन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वे उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहेंगे।

    तीसरा दिन – जाखना और पांवटा साहिब में जनसुनवाई
    तीसरे दिन यानी 10 जुलाई को हर्षवर्धन चौहान जाखना और पांवटा साहिब का दौरा करेंगे। वहां भी वे आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

    यह है कार्यक्रम का उद्देश्य
    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों की शिकायतें सुनकर उन्हें तत्काल राहत देना और विकास योजनाओं की समीक्षा करना है। मंत्री का यह दौरा क्षेत्रीय प्रशासन और विभागों की कार्यप्रणाली को भी मजबूती देगा।

  • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, एक कमरे में पढ़ रहे 70 छात्र

    शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, एक कमरे में पढ़ रहे 70 छात्र

    बारिश के दौरान टपकती छत और जर्जर दीवारों के बीच लोजा स्कूल के छात्रों की पढ़ाई ठप, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की लगाई गुहार

    शिलाई

    जर्जर हालत में स्कूल, बरसात में बच्चों की पढ़ाई पर संकट
    शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय लोजा की खस्ताहाल इमारत बरसात में मुसीबत का कारण बन गई है। स्कूल की छत से पानी टपक रहा है और दीवारें पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं। ऐसे में 70 से अधिक छात्र एकमात्र बचे हुए कमरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

    ग्रामीणों ने दिए वैकल्पिक कमरे, फिर भी समाधान नहीं
    स्कूल की पुरानी इमारत को असुरक्षित घोषित कर वर्ष 2022 में गिरा दिया गया था, लेकिन नई बिल्डिंग अब तक नहीं बन पाई। तब से स्कूल एक कमरे में संचालित हो रहा है। खराब मौसम में ग्रामीणों ने अपने निजी कमरे और पास के प्राइमरी स्कूल का कमरा उपलब्ध कराया है, लेकिन यह व्यवस्था अस्थायी और असुविधाजनक है।

    शौचालय की खराब हालत, छात्राओं को भारी दिक्कत
    ग्रामीणों और एसएमसी सदस्यों ने बताया कि स्कूल के शौचालय भी टूटे-फूटे हैं, जिससे विशेषकर छात्राओं को काफी असुविधा हो रही है। बच्चों की पढ़ाई अब मौसम की मेहरबानी पर निर्भर हो गई है, क्योंकि बारिश के दिनों में कमरे में पढ़ाई संभव नहीं हो पाती।

    प्रशासनिक मंजूरी के बाद भी निर्माण लंबित
    स्कूल प्रबंधन ने बताया कि नई बिल्डिंग के लिए 1.27 करोड़ रुपये की प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है। उपनिदेशक शिक्षा ने भी आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री और प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की अपील की है।

  • Sirmour School / ढांग रूहाना स्कूल में 11वीं-12वीं को शिक्षक नहीं, बच्चों का भविष्य अधर में

    Sirmour School / ढांग रूहाना स्कूल में 11वीं-12वीं को शिक्षक नहीं, बच्चों का भविष्य अधर में

    Sirmour School : सिरमौर जिले के ढांग रूहाना स्थित सरकारी स्कूल में पिछले तीन वर्षों से 11वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए न तो कोई शिक्षक है और न ही प्रधानाचार्य। 2022 में स्कूल को अपग्रेड किया गया था, पर अब तक स्थायी स्टाफ की तैनाती नहीं हुई। 21 विद्यार्थियों की पढ़ाई हाई स्कूल स्तर के टीजीटी शिक्षकों के भरोसे चल रही है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह स्कूल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के क्षेत्र में आता है, लेकिन ग्रामीणों की बार-बार की अपील के बावजूद समाधान नहीं हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने बहिष्कार की चेतावनी दी है।

    शिलाई

    तीन साल से नहीं हैं शिक्षक और प्रधानाचार्य
    ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है। साथ ही प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है, जिससे प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था चरमराई हुई है।

    हाई स्कूल शिक्षक पढ़ा रहे सीनियर सेकेंडरी कक्षाएं
    स्कूल में वर्तमान में 21 छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, जिनमें अधिकतर बेटियां हैं। इन कक्षाओं को टीजीटी अध्यापक पढ़ा रहे हैं, जो विषय विशेषज्ञ नहीं हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

    2022 में अपग्रेड हुआ स्कूल, लेकिन नहीं मिला स्टाफ
    2022 में इस स्कूल को मिडिल से सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड किया गया था, लेकिन तब से लेकर अब तक कोई भी नियमित शिक्षक नहीं भेजा गया। ग्रामीण लगातार शिक्षा विभाग से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

    उद्योग मंत्री के क्षेत्र में शिक्षा का ये हाल, ग्रामीणों में आक्रोश
    यह स्कूल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के विधानसभा क्षेत्र में आता है। बावजूद इसके, न तो मंत्री ने ठोस कदम उठाए और न ही विभाग ने कोई समाधान दिया। हालिया एसएमसी बैठक में ग्रामीणों ने बहिष्कार की चेतावनी दी और कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

  • सिरमौर में दर्दनाक बाइक हादसा: दुगाना गांव के युवक की मौत, एक घायल

    सिरमौर में दर्दनाक बाइक हादसा: दुगाना गांव के युवक की मौत, एक घायल

    सुमन सिंह की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिलाई

    जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कांटी मश्वा संपर्क सड़क पर हुए एक भीषण बाइक हादसे में दुगाना गांव के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

    मृतक की पहचान 33 वर्षीय सुमन सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी दुगाना के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार को उस वक्त हुआ जब सुमन सिंह और अमित कुमार (30) पुत्र रंगीलाल निवासी दुगाना, ‘एप्लाइड फॉर’ बाइक पर सवार होकर मानल से कांटी मश्वा की ओर जा रहे थे।

    रास्ते में कच्ची और ढलानदार सड़क पर उनकी बाइक अचानक स्किड हो गई। हादसे के परिणामस्वरूप, अमित कुमार सड़क किनारे जा गिरे, जबकि चालक सुमन सिंह बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरे।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सुमन सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सुमन सिंह की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। घायल अमित कुमार को इस हादसे में हल्की चोटें आई हैं।

    उधर, डी.एस.पी. पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

  • शिलाई में भद्रासी के पास कार गहरी खाई में गिरी , युवक और युवती गंभीर रूप से घायल

    शिलाई में भद्रासी के पास कार गहरी खाई में गिरी , युवक और युवती गंभीर रूप से घायल

    शिलाई

    कार नियंत्रण से बाहर होकर खाई में चली गई, सुरक्षा उपायों पर सवाल उठे

    हादसे का विवरण
    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में रोनहाट के पास भद्रासी में एक कार अनियंत्रित होकर ढलान पर उतरते हुए खाई में गिर गई। हादसे के समय वाहन पर नियंत्रण न रहने के कारण कार सीधे गहरी खाई में जा गई।

    प्रभाव एवं प्रतिक्रिया
    इस दुर्घटना में हरिपुरधार के घंडूरी गांव का एक युवक और नैनी धार के कलावग गांव की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तुरंत शिलाई अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया गया है, जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर में रेफर किया गया।

    स्थानीय प्रतिक्रिया और जांच
    स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि उस स्थल पर क्रैश बैरियर लगे होते तो यह दुर्घटना संभवतः टाली जा सकती थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना के समय वाहन के नियंत्रण में क्या कमी रही।

  • कमरऊ में धूमधाम से मनाई गई रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती, भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरा

    कमरऊ में धूमधाम से मनाई गई रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती, भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरा

    राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने अहिल्याबाई के आदर्शों को किया याद,सेना के पराक्रम की करी सराहना

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ (शिलाई):

    सिरमौर जिला भाजपा ने बुधवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने विशेष रूप से शिरकत की और रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।

    अपने संबोधन में इंदु गोस्वामी ने रानी अहिल्याबाई होलकर को एक कुशल प्रशासिका, धर्मनिष्ठ, दयालु और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई के कार्य और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि अहिल्याबाई ने पुरुष-प्रधान समाज में राजसिंहासन को सफलतापूर्वक संभाला और नारी नेतृत्व की एक अनुपम मिसाल पेश की।कार्यक्रम के दौरान हिंदू गोस्वामी ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने आतंकियों को किसी भी कीमत पर न बख्शने का संकल्प लिया था और भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

    इस अवसर पर भाजपा विधायक सुखराम चौधरी और प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कहा कि सरकार जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रही है।

    उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के बेरोजगार युवा और कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और कई कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा है।भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर अजीबोगरीब फैसले लेने का आरोप लगाया, जिससे प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल अपने मित्रों की चिंता करते हैं और प्रदेश में ‘मित्रों की सरकार’ चल रही है, जिसे जनता की कोई परवाह नहीं है।

    कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता, भाजपा नेता नारायण सिंह, सीमा कन्याल, मनीष चौहान, इंद्र ठाकुर और साधुराम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • हर्षवर्धन चौहान 26 और 27 मई को सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

    हर्षवर्धन चौहान 26 और 27 मई को सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

    शिलाई

    हलांह में पीएचसी उद्घाटन और किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

    26 मई को हलांह में होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल
    उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 26 मई को सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के हलांह गांव में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 2ः30 बजे वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 3 बजे वह 26वें जिला स्तरीय शहीद कल्याण सिंह स्पोर्ट्स एंड कल्चर मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    27 मई को शिलाई में किसान मेले में लेंगे भाग
    अगले दिन 27 मई को हर्षवर्धन चौहान शिलाई में आयोजित होने वाले किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यह मेला क्षेत्र के किसानों को नवीन कृषि तकनीकों और योजनाओं की जानकारी देने हेतु आयोजित किया जा रहा है। मंत्री किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे।

    सरकारी प्रवक्ता ने दी जानकारी
    सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह दौरा जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा और जनता से सीधे जुड़ाव के उद्देश्य से किया जा रहा है। हर्षवर्धन चौहान इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों से भी बैठक कर विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे।

  • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बने सुनील चौहान, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बने सुनील चौहान, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

    शिलाई

    कांग्रेस सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

    नियुक्ति और जिम्मेदारी:
    पूर्व में सोशल मीडिया जिला सिरमौर के प्रभारी रहे सुनील चौहान को उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर सुनील चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और सिरमौर व शिलाई के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और कांग्रेस सरकार की जनकल्याण नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाएंगे।

    सोशल मीडिया के महत्व पर जोर:
    सुनील चौहान ने कहा कि आज का दौर सोशल मीडिया का है, जहां 80 प्रतिशत युवा सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। वे कांग्रेस सरकार की नीतियों और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना उनका प्राथमिक उद्देश्य रहेगा।

    कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं:
    सुनील चौहान की इस नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की। पूर्व कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान, पूर्व सचिव शिलाई कांग्रेस ओम प्रकाश ठाकुर, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष ओपी ठाकुर, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौहान, पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा और अन्य नेताओं ने सुनील चौहान की नियुक्ति को कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    सुनील चौहान का संकल्प:
    सुनील चौहान ने कहा कि वह उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा शिलाई क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर उजागर करेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का भी पर्दाफाश किया जाएगा। कांग्रेस सरकार के प्रत्येक कार्य को लोगों तक पहुंचाने के लिए वे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे।

  • 225 करोड़ की विकास योजनाओं से शिलाई क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम – हर्षवर्धन चौहान

    225 करोड़ की विकास योजनाओं से शिलाई क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम – हर्षवर्धन चौहान

    शिलाई

    शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कोडगा में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया 23 करोड़ की लागत से बनने वाली मानल-कोडगा संपर्क सड़क का शिलान्यास

    उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कोडगा में 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मानल-कोडगा संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण से करीब 5 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

    विकास कार्यों को दी प्राथमिकता
    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अब तक 225 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सतौन उपमंडल में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें 15 करोड़ की लागत से सालवाला-सतौन सड़क का निर्माण भी शामिल है, जो कच्ची ढांग मार्ग के अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के रूप में कार्य करेगी।

    स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए नई योजनाएं
    चौहान ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए भी कई नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। 5 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से भैला-कल्लाथा रोड, 10 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से राजपुर-कल्लाथा रोड, 1 करोड़ 26 लाख रुपये से पीएचसी काटीं मस्वा, 1 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी सतौन, 1 करोड़ 90 लाख रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगेता और 66 लाख रुपये से राजकीय उच्च विद्यालय सनोग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

    आर्थिक संकट के बावजूद विकास कार्य जारी
    हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि हाल ही में हुई आपदाओं के कारण प्रदेश को लगभग दस हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा गया था, लेकिन जनता के विश्वास और समर्थन से कांग्रेस सरकार ने अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

    समुदायिक भवनों के लिए नई घोषणाएं
    मंत्री ने शिकांडो में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख, कोडगा में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख, रमभोल में 5 लाख और माना में 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

    जनता ने जताया आभार
    मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मानल-कोडगा सड़क की 18 साल पुरानी मांग पूरी हो रही है। इस अवसर पर कार्यकारी एसडीएम कमराऊ निशा आजाद, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग रजनीश बंसल, बीडीओ तिरलोडधार रमेश नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।