Category: SHILLAI

  • हाटी समुदाय के लिए एक नई उम्मीद की किरण

    हाटी समुदाय के लिए एक नई उम्मीद की किरण

    Himachalnow/शिलाई

    गिरिखंड की दशकों पुरानी हाटी जनजातीय दर्जे पर विधान सभा चुनाव के दोरान खूब राजनीती हुई। केन्द्र से पारित बील राज्य की राजनितिक दावपेंच में फस गया। राजनितिक का शिकार हाटी दो धडों में बट गया और जनजातीय मुद्दा कोर्ट में लटक गया। केन्द्रीय हाटी सिमिति और हाटी कल्याण मंच में बटा हाटी के एक दूसरे पर राजनितिक पार्टियों के पिठु और कठपुतली बनने के आरोप प्रत्यारोप ने गिरिखंड के हजारों यूवाओं के सपनों को रोंध दिया।उच्च न्यायालय के स्टे से पूर्व बने 90 प्रमाण पत्र की मान्यता के फैसले से गिरिखंड के लोगों में एक उमीद की किरण जगी है, राजनितिक फेर में फसे हाटीयों ने फिर से एक बार एकजुट होने का मन बना लिया है।हाटी कल्याण मंच ने शिलाई पीडब्लूडी विश्राम गृह में अध्यक्ष जेलदार प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रेसवार्ता में हाटियों को एकजुट हो कर एसटी की लड़ाई लड़ने का सन्देश दिया।


    हाटी कल्याण मंच अध्यक्ष प्रताप सिंह जेलदार, रतन चौहान, हरिराम शास्त्री, रंजित नेगी, रमेश देसाई व् अन्य सदस्यों ने बताया कि शिमला में प्रतिनिधि मण्डल मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला, जनजातीय मुद्दे को लेकर हर्षवर्धन चौहान पर खूब दबाव बनाया गया, हर्षवर्धन चौहान ने सरकार सरकार में सबसे बड़े बकिलों की टीम के साथ बैटक रखी, जिसमें उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बकील देने से हाटी मुद्दा और सश्क्त हो जायेगा। लैकिन 21 नवम्बर को होने वाली सुनवाई के लिए हाटी मामले के पक्ष में मजबूत दलीलें है, जिससे अंतिम फैसला मिलने की पूरी उम्मीद है। उसके बाद प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक पांवटा साहिब में बकील यशवर्धन चौहान के साथ हुई, जिन्होंने न्यायायिक लड़ाई लड़ने में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
    उन्होंने बताया कि हाटी कल्याण मंच, केन्द्रीय हाटी सिमिति से लगातार समन्वय बनाए हुआ है, कल्याण मंच की तरफ से एक ही लड़ाई को अलग अलग न लड़ कर मिल कर प्रयास करने पर विचार किया गया है।

    केन्द्रीय सिमिति के शीर्ष नेतृत्व ने 21 नवम्बर की सुनवाई तक कोई भी अतिरिक्त बदलाव न करने का सुझाव मिला, एसटी मामले में 21 नवम्बर को होने वाली सुनवाई के फैसले के तर्ज पर कंधे से कंधा मिलकर प्रयासों को ओर तेज किया जायेगा, बच्चों को स्कूल, कॉलेज, नोकरियों व अन्य अनेको संस्थान में मिलने वाले लाभ से अभी तक बंचित है, यदि अगली सुनवाई में फैसला हाटी के पक्ष में नही आया तो केन्द्रीय हाटी सिमिति के साथ मिल कर हिमाचल के सबसे बड़ा बकील हटियों की तरफ से दिया जाएगा तथा क्षेत्र में आंदोलन तेज किए जाएंगे जिसके लिए जान ही क्यों न गवानी पड़े।


    हाटी कल्याण मंच शिलाई की हुई विशेष बैठक में सर्वश्री वकील यशवर्धन चौहान (शिमला / चियोग), रणजीत सिहं नेगी (शिलाई), जेलदार प्रताप तौमर (शिलाई), सूरत सिंह चौहान (बांदली), हरिराम शास्त्री (कोटि-बोउंच), प्रताप सिंह चौहान (मिल्ला), रतन चौहान (श्रीक्यारी), रमेश देसाईक (शिलाई), ह्रदय राम चौहान (बनौर), दयाल सिंह चौहान (शरली), गुमान सिंह चौहान (रास्त), जगत पुण्डीर (दुगाना), रघुवीर कपूर (पमता), रंगी लाल चौहान (बनौर) सुर्जन ठाकुर (काण्डो-दुगाना), रमेश तौमर (शिलाई), भवान सिंह (पास मानल) दलीप पुण्डीर (काण्डो-दुगाना), गीता राम भण्डारी (मटियाना), पंकज सिंगटा (कोटि-बोंउच), यशपाल तौमर (मटियाना),शूरवीर ठाकुर (मटियाना), कुन्दन चौहान (चमियारा), चतर ठाकुर (कमरऊ) मदन तोमर (शिलाई) एवं शशि कपूर (कोडगा) विजेन्द्र चौहान (बेला), अर्जुन चौहान उपस्थित हुए।

  • सिरमौर जिले की रोनहाट-तांदियों सड़क की खराब हालत, ग्रामीणों ने की सुधार की मांग

    सिरमौर जिले की रोनहाट-तांदियों सड़क की खराब हालत, ग्रामीणों ने की सुधार की मांग

    HNN/शिलाई

    जिला सिरमौर की रोनहाट-तांदियों सड़क पर सफर खतरे से खाली नहीं है। 15 किलोमीटर लंबे इस सफर में हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है. आलम इस बात का है कि इस इलाके के ग्रामीण स्थानीय नेताओं के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और सरकार से सड़क की हालत सुधारने की मांग करते थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि विभाग और सरकार इस सड़क पर शायद किसी हादसे का इंतजार कर रही है।

    समाजसेवी कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा, कपिल खाजटा, हेमदत्त, अनिल, दुलाराम, ब्रह्मदत्त, रण सिंह, वार्ड सदस्य केदियाराम, तोताराम, महेंद्र सिंह, चेतराम, रविंद्र, जगपाल, यशपाल आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क की टारिंग तो दूर की बात गड्ढे तक नहीं भरे जा रहे हैं। सड़क इतनी तंग है कि सरकारी व निजी बसों समेत अन्य बड़े वाहन चलाना चालकों के लिए चुनौती भरा है। यात्री जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं।जगह-जगह मलबा गिरा है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत को देखते हुए शिमला से तांदियों आने वाली सरकारी बस और पांवटा साहिब से आने वाली निजी बस के चालक व परिचालक भी अब चलने से इनकार करने लगे हैं।

    शिमला से अब तीसरे दिन इस रूट पर बस पहुंचती है। सड़क की दिनोंदिन बिगड़ रही हालत के चलते वाहन भी खटारा बन रहे हैं. इस रूट पर कई बार बसों के शीशे तक टूट चुके हैं। टायर भी कट फट और पंक्चर हो रहे हैं।समाजसेवी रणदीप शर्मा ने बताया कि इस सड़क से नाया पंजोड़, सांगना, हलां, लोजा मानल, रास्त, नैनीधार आदि पंचायतों के 15 से 20 गांव अवाठा, तांदियों, कफेनू, नाया, कुकडेच, कलोना, रिठ, थाना, चीयोग, कोणला, शिर्मल, रिनोयी, मानल, मेहल, लोजा, गोला धाकर, हॉलधार, देवलाह, सुनाईली, मौजवाड़ी, खुबियाडी, रास्त व गोवाह लाभांवित होते हैं। लेकिन, हालत ये है कि सड़क की खराब स्थिति से फसलें मंडी तक पहुंचाना मुश्किल है.बच्चों का स्कूल जाना, बीमार अस्पताल तक पहुंचाना, घरों तक सिलेंडर पहुंचना जैसी कई सारी दिक्कतें सड़क की खराब हालत से हो रही हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की हालत नहीं सुधारी जाएगी तो लोग सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द उचित समाधान निकालने की मांग की है।उधर, एसई लोक निर्माण विभाग एके शर्मा ने बताया कि जल्द सड़क की मरम्मत होगी. इसे लेकर अधिकारियों के निर्देश दिए जाएंगे।

  • राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 707 पर पिकअप 500 मीटर गहरी खाई में गिरी खाई में गिरने के बाद पिकअप में लगी आग

    राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 707 पर पिकअप 500 मीटर गहरी खाई में गिरी खाई में गिरने के बाद पिकअप में लगी आग

    HNN/शिलाई

    सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उपमंडल कफोटा के दुगाना गांव के समीप एक पिकअप 500 मीटर गहरी खाई में जा गीरी गाड़ी खाई में गिरने के कारणो का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है।


    जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी पोंटा साहिब से शिलाई की और जा रही थी जिस्म की दो लोग सवार थे जिस दोरान हादसा पेश आया उसे दौरान दुगाना गांव के व्यक्ति को गाड़ी गिरने की आवाज आई ग्रामीण वहां मौके पर पहुंचे वहीं ग्रामीणों द्वारा व्यक्तियों को सड़क पर लाया गया व 108 की मदद से सिविल अस्पताल पोंटा साहिब पहुंचाया गया हादसा पेश आने के बाद गाड़ी में आग लगी व गाड़ी दूदू कर जलने लगी।

  • कफोटा स्कूल द्वारा किया जा रहा है सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

    कफोटा स्कूल द्वारा किया जा रहा है सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

    HNN/शिलाई

    सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उपमंडल कफोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कफोटा मॅ एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ अध्यक्ष चूड़ेश्वर सेवा समिति कफोटा के वीर विक्रम के द्वारा किया गया उनके साथ विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष व्यापार मण्डल कपिल ठाकुर ज्ञान चौहान सुरेश संदीप और मुख्य अतिथि अध्यक्ष क्षेत्रीय विकास समिति के तपेंदर ठुंडू जी मौजूद रहे।

    इस शिविर में कहीं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे इस दौरान क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष तपेंद्र व सुरेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष वीर विक्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्डस बिद्यार्थीयो द्वारा चलाया गया शिविर से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता हैं।


    नरेश शडवाल और सुमेर चंद शर्मा और एसएमसी अध्यक्ष सुरेश शर्मा और प्रिंसिपल गुलाब सिंह तोमर जी और सभी स्टाफ सदस्यों उपस्थित रहे इस दौरान जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी कबूल ठुंडु जी ने बताया कि यह कैंप 14 अक्तूबर 2024 से 20 अक्तूबर 2024 तक किया जाएगा जिसमे स्वय सेवक द्वारा सफाई, जागरूकता इत्यादि विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया जायेगा।

  • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

    HNN/नाहन

    उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी।

    इस दौरान क्षेत्रवासी मंत्री से मिले साथ ही अपने क्षेत्र तथा अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से उनको अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडलों ने उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित माँगें भी रखी।

    उद्योग मंत्री ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि है इसलिए शिलाई विधानसभा का विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक के कार्यकाल में इस विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में बहुत सी विकासात्मक योजनाएं क्रियान्वित है जिनके पूर्ण होते ही क्षेत्र के लोग इनसे लाभान्वित होंगे।

    उद्योग मंत्री ने  विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने संबंधित विभागों को सौंपा तथा विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द उनका निराकरण सुनिश्चित करें।उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

    इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा सहित पंचायती राज संस्थानो के चुने हुए प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 : ABVP द्वारा आयोजित,

    स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 : ABVP द्वारा आयोजित,

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा में हुआ आयोजन

    HNN/शिलाई

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा में किया गया। यह प्रतियोगिता पूरे हिमाचल प्रदेश में 6 अक्तूबर 2024 को आयोजित की गई थी।

    इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 9वीं से 12वीं तक के 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 33 छात्राएं और 24 छात्र शामिल थे। प्रतियोगिता के लिए निरीक्षक के तौर पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पोंटा साहिब के छात्र वंश और रितिक जी ने अपनी सेवाएं दीं।

    प्रतियोगिता के प्रथम तीन स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर अलग-अलग राशि से सम्मानित किया जाएगा, तथा विद्यालय स्तर के सभी टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। ABVP का इस प्रतियोगिता को करवाने का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा देना और प्रतियोगी परीक्षा व सामान्य ज्ञान के बारे में जागरुक करना है।

  • शिलाई : निजी निधि से विद्यार्थियों को थालियां भेंट की गई

    शिलाई : निजी निधि से विद्यार्थियों को थालियां भेंट की गई

    HNN/शिलाई

    राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामना में आज पाठशाला की मध्यान भोजन प्रभारी जोगिंदर शास्त्री ने छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने निजी निधि से थालिया उपहार के स्वरूप छात्रों में वितरित की।

    इसके अतिरिक्त इन्होंने संगम पाठशाला राजकीय माध्यमिक पाठशाला कांडो के छात्रों को भी अपने पैसे से प्रत्येक विद्यार्थी को थाली भेंट की। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छठी कक्षा में 21 विद्यार्थी, सातवीं में 15, आठवीं में 21 और राजकीय माध्यमिक पाठशाला

    कांडो के छठी से आठवीं कक्षा तक के 19 विद्यार्थियों को इन्होंने थालिया नवरात्र के शुभ अवसर पर भेंट की! इस दौरान पाठशाला की कार्यवाहक प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्रों को हिदायत दी गई कि वह अपनी अपनी थालियां को साफ सुथरा रखेंगे और अपने पास ही इसे रखेंगे। पाठशाला प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्य ने जोगिंदर शर्मा के इस उपहार के लिए छात्रों की तरफ से धन्यवाद किया।

  • पूर्व विधायक बलदेव तोमर की गाड़ी की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे

    पूर्व विधायक बलदेव तोमर की गाड़ी की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे

    HNN/शिलाई

    शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर की गाड़ी की पांवटा साहिब में एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और पूर्व विधायक सहित उनका चालक बाल-बाल बच गए।

    दुर्घटनाग्रस्त वाहन एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में बलदेव तोमर ने बताया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब साढ़े सात बजे वह तारुवाला में शुभखेड़ा से हिमुडा कॉलोनी स्थित अपने निवास की ओर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी।

    तोमर ने बताया कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि वह आज नाहन में जेपी नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने आए है। ट्रक चालक ने गलती को स्वीकार कर लिया था। ट्रक ओवरलोड होने की वजह से समय पर ब्रेक नहीं लगी। जिस कारण यह हादसा हुआ।

  • गांधी जयंती का हुआ आगाज़, कुलदीप राणा ने किया कफोटा उत्सव का शुभारंभ

    गांधी जयंती का हुआ आगाज़, कुलदीप राणा ने किया कफोटा उत्सव का शुभारंभ

    HNN/शिलाई

    नागरिक उपमण्डल कफोटा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी एसोसिएशन जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने किया है । सबसे पहले मुख्यातिथि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया । उसके बाद क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष तपेंद्र ठून्डू ,व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल ठाकुर , चूड़ेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष वीर विक्रम ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी से समानित किया । वही कफोटा क्षेत्र के सरकारी स्कूल और निजी स्कूलों के बच्चों ने रंगा रंग नाटी की प्रस्तुति दी ।

    ततपश्चात मुख्यातिथि कुलदीप राणा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि “खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों में मेहनत से संवारा जा सकता है भविष्य ,खेल ही वो मध्यम है जिससे डिप्रेशन जैसी समस्या नशे जैसी आदतों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। खेल ही हैं जहां हार को सहज भाव से और जीत को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार किया जाता है। खेलों में अपनी मेहनत के दम पर भविष्य संवारा जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता से आने वाली पीढ़ी को खेलो में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनमें देश के लिए कुछ करने का जज्बा भी पैदा होगा। उन्होंने क्षेत्रीय विकास समिति की पूरी आयोजन समिति बधाई की पात्र है। जिन्होंने ने युवाओं को खेल प्रति उत्साहित कर रहे हैं । वही कुलदीप राणा ने क्षेत्रीय विकास समिति की सदस्यता भी ग्रहण की ,वही कबड्डी का पहला मैच लाणी बोहराड के गांव जीर और शिवम पब्लिक स्कूल कफोटा के बीच खेला गया ।

    इस मौके पर चूड़ेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, क्षेत्रीय विकास समिति उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, व्यापार मण्डल अध्यक्ष कपिल ठाकुर, क्षेत्रीय विकास समिति महासचिव मुंशी राम पुंडीर,सचिव सुमेर शर्मा, मामराज शर्मा ज़िला परिषद सदस्य , क्षेत्रीय विकास समिति पूर्व अध्यक्ष नरेश षडवाल,पूर्व प्रधान खेउटा राम,अतर सिंह पुंडीर , पांच पंचायत प्रतिनिधि ,ज्ञान चौहान , संजीव ठुन्डू ,कृपाराम , प्रताप चौहान,सुरेंद्र चौहान, फते सिंह, विनोद शर्मा ,रमेश, रघुवीर कपूर,संजीव चौहान आदि उपस्थित रहे ।

  • कफोटा में रोजगार मेला आयोजित, 100 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

    कफोटा में रोजगार मेला आयोजित, 100 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

    HNN/शिलाई

    एंकर -सिरमौर जिले के नागरिक उप मंडल कफोटा में रविवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के सैंकड़ों युवा उद्योगों पर विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इस दौरान उद्योग मंत्री ने 100 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

    हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को कफोटा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का आयोजन रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा किया गया।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा परिसर में आयोजित मेले में लगभग 40 नियोक्ताओं के लगभग 1800 रिक्तियों को भरने के लिए युवा पहुंचे। इन पदों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भरा जाएगा। इन सभी पदों की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर उपलब्ध है।

    पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगईन टैब के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पंजीकृत करना होता है। पोर्टल पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज उम्मीदवार अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेज़ों के साथ कफोटा रोजगार मेले में पहुंचे। इस दौरान उद्योग मंत्री ने 100 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में सीमित रोजगार उपलब्ध हैं। ऐसे में युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के लिए प्रोत्सातित किया जा रहा है।