Category: CHAMBA

  • जवाहर नवोदय सरोल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित

    जवाहर नवोदय सरोल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित

    HNN/ चंबा

    जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन 18 नवंबर से 24 नवंबर तक किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल के प्राचार्य देवेश नारायण ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन स्वयं सेवी बच्चों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वयं सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सामाजिक कल्याण में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं हमेशा देते रहे।

    बच्चों में राष्ट्र के प्रति सेवा की भावना सदैव बनी रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 7 दिवसीय शिविर में विशेष रूप से शिक्षा के अधिकार, नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता, बाल श्रम एवं धूम्रपान निषेध आदि के प्रति विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा इन बुराइयों से समाज को सचेत करने की बात कही गई। शिविर की कड़ी में 22 नवंबर को पोस्टर मेकिंग के माध्यम से एंटी रैगिंग के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

    उप प्राचार्य विनोद त्रिपाठी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी अनु बाला एवं कुलभूषण ने शिविर के दौरान बच्चों को समाज में बदलते परिवेश और आधुनिक जीवन में हम सब के योगदान का महत्व व समाज में बढ़ती भावनाओं के प्रति सचेत रहने का भी संदेश दिया। उन्होंने बताया कि हमारा समाज सहयोग और प्रेम की भावना से मिलजुल कर रहें।

    शिविर समापन समारोह में मेडिकल कॉलेज चंबा के डॉ करण हितेषी ने एनएसएस कैंप के बच्चों को बढ़ते हुए अपराधों तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। भारत भूषण संगीत शिक्षक तथा कमलेश टीजीटी हिंदी द्वारा तैयार करवाया गया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एव नृत्य भी बच्चों द्वारा इस अवसर पर प्रस्तुत किया गया।

  • कल इन क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, लोगों से सहयोग की अपील

    कल इन क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, लोगों से सहयोग की अपील

    HNN / चंबा

    हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार 25 नवम्बर, 2022 को प्रातः 09:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक जिला के तहत आते कुछ क्षेत्रो में पावर कट रहेगा। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

    बता दे कि जिन क्षेत्रो में पावर कट रहेगा उनमे आंजी, समलेच, शराणू, नगाली, सुमती, चेवा, बड़ोग, बारा, करोल, कोरों-कैंथड़ी, लघेचघाट, पाॅवर हाउस रोड़, पोस्ट ऑफिस सपरुन, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेज़ 1 और 2, रबोन, एससीईआरटी, निगम विहार, दयोंघाट, पडगल, काईलर, दयोठी, तार फैक्टरी, घट्टी, लवीघाट, डोमीनोज़, सपरुन गुरूद्वारा, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय एवं आस-पास के क्षेत्र शामिल है।

  • चोर गिरोह सक्रिय, खड़ी गाड़ी के टायरों पर किया हाथ साफ

    चोर गिरोह सक्रिय, खड़ी गाड़ी के टायरों पर किया हाथ साफ

    HNN / चंबा

    जिला चंबा के विकासखंड सलूणी में चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने खड़ी गाड़ी के टायरों पर हाथ साफ किया। जब कार मालिक को इसका पता चला तो उसने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

    पुलिस को दी शिकायत में कार मालिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी धाई मोड़ पर खड़ी की हुई थी। जब वह आज सुबह गाड़ी के पास पहुंचा तो देखा कि किसी ने गाड़ी के टायर निकाले हुए थे और गाड़ी को पत्थरों के सहारे खड़ा किया हुआ था।

    वहीं, पुलिस ने कार मालिक की शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • राज्य नागरिक सेवाएं सम्मान व प्रेरणा स्त्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए करें आवेदन

    राज्य नागरिक सेवाएं सम्मान व प्रेरणा स्त्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए करें आवेदन

    HNN/ चंबा

    राज्य नागरिक सेवाएं सम्मान व प्रेरणा स्त्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार-2023 के लिए हिमाचल प्रदेश, सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुशंसा और आवेदन आमंत्रित किए हैं। सहायक आयुक्त मनीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 31 दिसंबर 2022 तक आवेदन अथवा अनुशंसा सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जा सकती है।

    गौरतलब है कि हर वर्ष हिमाचल दिवस के अवसर पर (15 अप्रैल ) उत्कृष्ट कार्यों और सराहनीय सेवाओं के लिए राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार विभिन्न विभागीय और अन्य प्रणालियों के माध्यम से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।

    मनीष चौधरी ने बताया कि आवेदन या नामांकन अथवा अनुशंसा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर भेजनी अनिवार्य होगी। इसके साथ उपलब्धियों, सेवाओं के संक्षिप्त विवरण को दो पृष्ठ से कम हिंदी भाषा में सॉफ्ट कॉपी तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग को ईमेल के माध्यम से gadbr2-hp@nic.in पर प्रेषित करनी होगी।

    आवेदन, नामांकन अथवा अनुशंसा के लिए निर्धारित प्रपत्र तथा आवश्यक जानकारी हेतु सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.himachal.nic.in/gad. पर लॉग इन किया जा सकता है।

  • समय पर बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं की अब अदालत में होगी पेशी

    समय पर बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं की अब अदालत में होगी पेशी

    HNN / चंबा

    बिजली बिल की समय पर अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं पर अब बोर्ड सख्त हो गया है। उन्होंने 16 उपभोक्ताओं के मामले राष्ट्रीय लोक अदालत को भेज दिए हैं। यहां उपभोक्ताओं की अदालत के सामने पेशी होगी जहां उन्हें जवाब देना होगा। दरअसल, बिजली बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया था।

    इसके बाद कुछ उपभोक्ताओं ने तो अपना बिजली बिल जमा करवा दिया, लेकिन 16 उपभोक्ताओं ने उसके बाद भी बिल जमा नहीं करवाया। जिसके चलते बोर्ड ने कड़ी कार्यवाही करते हुए उपभोक्ताओं के मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए भेज दिए, जहां उनकी अब पेशी होगी।

    बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं से करीब 1,92, 840 रुपये की राशि बिजली बिल के रूप में वसूलनी है। विद्युत बोर्ड उपमंडल चंबा द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

  • जन समस्याओं को सही मंच तक पहुंचाने में मीडिया कर्मियों की भूमिका अहम

    जन समस्याओं को सही मंच तक पहुंचाने में मीडिया कर्मियों की भूमिका अहम

    HNN/ चंबा

    उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। प्रेस की लोकतंत्र, समाज के विकास व राष्ट्र के निर्माण में भूमिका महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ज़िला प्रशासन द्वारा सकारात्मक पत्रकारिता में निरंतर सराहनीय योगदान और प्रयासों को लेकर चंबा प्रेस क्लब के तहत मीडिया कर्मियों के लिए 16 नवंबर, राष्ट्रीय प्रेस दिवस के कार्यक्रम की निरंतरता में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग में कई चुनौतियों के बावजूद भी मीडिया कर्मी जनहित में लगातार कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को सही मंच तक पहुंचाने में मीडिया कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान समारोह राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम की निरंतरता के तहत आयोजित किया गया है। उन्होंने प्रेस कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न सामाजिक और जनहित से संबंधित विषयों में निरंतर योगदान देने की बात भी कही।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी राणा ने प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्रेस कर्मियों को सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष योगदान देने के लिए ज़िला की प्रसिद्ध धातु शिल्प कलाकृति चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण पराशर ने उपायुक्त डीसी राणा का स्वागत करते हुए चंबा प्रेस क्लब से संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा की।

  • स्ट्रांग रूम में पोल्ड ईवीएम के लिए सीसीटीवी और त्रि-आयामी सुरक्षा व्यवस्था- डीसी राणा

    स्ट्रांग रूम में पोल्ड ईवीएम के लिए सीसीटीवी और त्रि-आयामी सुरक्षा व्यवस्था- डीसी राणा

    सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए 200 से अधिक पुलिस जवान  तैनात

    HNN / चंबा

    उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के तहत ज़िला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की पोल्ड ईवीएम को राजकीय सहस्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान में स्थापित स्ट्रांग रूम में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानक प्रक्रिया के अनुसार लगातार सीसीटीवी निगरानी और त्रि-आयामी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है।

    डीसी राणा ने बताया कि पहले सुरक्षा घेरे के तहत जिला पुलिस, द्वितीय सुरक्षा घेरे में राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन और तृतीय सुरक्षा घेरे में केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पूर्ण रूप से पुख्ता बनाने के लिए 200 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

    स्ट्रांग रूम के निरीक्षण से संबंधित प्रक्रिया को संबंधित निर्वाचन अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित स्वयं उनके द्वारा भी सुनिश्चित बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कोई भी प्रत्याशी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि राजकीय सहस्त्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान में स्थापित स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी की फुटेज को देख सकता है। स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी फुटेज की उचित निगरानी के लिए एक अतिरिक्त कक्ष स्थापित किया गया है।

    इस कक्ष में राजपत्रित अधिकारी 24 घंटे निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि मतगणना को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। मतगणना परिसर के भीतर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। मतगणना परिसर के चारों ओर निर्धारित परिधि के भीतर लोगों की आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के लिए क्षेत्र को सीमांकित भी किया जाएगा।

  • दिहाड़ी लगा कर घर लौट रहा था व्यक्ति, रास्ते में पेश आया दर्दनाक हादसा और…

    दिहाड़ी लगा कर घर लौट रहा था व्यक्ति, रास्ते में पेश आया दर्दनाक हादसा और…

    HNN/ चंबा

    प्रदेश के जिला चंबा में दिहाड़ी लगाकर वापस लौट रहे व्यक्ति के साथ एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वही दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले व्यक्ति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मान सिंह (55) निवासी चिल्ली चुराह दिहाडी लगाकर वापिस घर की तरफ जा रहा था कि तभी तीसा पुल के पास पहुंचा तो अचानक ही पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया जो कि उसके सिर पर लगा। पत्थर लगने के कारण व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया और मौके पर ही बेसुध हो गया।

    जिसके बाद जब किसी ने व्यक्ति को लहूलुहान अवस्था में देखा तो उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। खबर की पुष्टि डीएसपी हेड क्वार्टर अजय शर्मा ने की है।

  • गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

    गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

    HNN/ चंबा

    जिला चंबा के तीसा में बीती रात गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मृत्यु हो गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। इसके साथ ही मौके का भी निरीक्षण किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रताप चंद पुत्र दूनी चंद निवासी चमवास गाड़ी में सवार होकर घर की ओर जा रहा था कि तभी धुसोट के पास पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

    हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु चिकित्सकों ने यहां व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हेड क्वार्टर अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

  • 563 बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी, इतने दिन के बाद कट जायेगा कनेक्शन

    563 बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी, इतने दिन के बाद कट जायेगा कनेक्शन

    HNN / चंबा

    समय पर बिल की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कसते हुए उन्हें 15 दिन का समय दिया है। 15 दिन के बाद इन उपभोक्ताओं के अस्थाई तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बता दें कि जिला में 563 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। नोटिस में 15 दिन के भीतर इन उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

    यदि 15 दिन के भीतर भी यह उपभोक्ता अपना बिल जमा नहीं करवाते हैं तो इनके कनेक्शन अस्थाई तौर पर काट दिए जाएंगे, साथ ही दोबारा कनेक्शन लेने के लिए इन्हें ढाई सौ रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। जानकारी के मुताबिक इन उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की 34,85,108 रुपये की राशि बिजली बिल के रूप में फंसी हुई है।

    हालांकि बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने संबंधित हिदायतें दीं, लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में विभाग ने यह कदम उठाया और उपभोक्ता को अंतिम नोटिस जारी किया।