Category: CHAMBA

  • राष्ट्र निर्माण के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चिंतन आवश्यक- उपायुक्त

    राष्ट्र निर्माण के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चिंतन आवश्यक- उपायुक्त

    HNN / चंबा

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में आज बचत भवन में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय प्रेस परिषद द्वारा सुझाए गए विषय ” राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका ” पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों ने विस्तृत चर्चा की।

    उपायुक्त डीसी राणा ने मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। राष्ट्र के उत्थान के लिए उठाए जाने वाले आवश्य कदमों पर चिंतन की आवश्यकता पर बात करते हुए उपायुक्त ने धर्म ,जाति , क्षेत्रवाद को किनारे कर राष्ट्रहित में कार्य के लिए अपनी भूमिका के निर्वहन का आह्वान किया।

    अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का जिक्र करते हुए डीसी राणा ने कहा कि चूंकि समाज में भेदभाव की जगह नहीं है। ऐसे में अभिव्यक्ति से दूसरों के अधिकारों की सुरक्षा रहनी भी आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में मीडिया की स्वतंत्रता प्रतिबिंबित होती है।

  • वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

    वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

    इतने नवंबर शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा पंजीकरण

    HNN / चंबा

    भारतीय वायु सेना की तरफ से अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले लड़के व लड़कियां 23 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्याशी ऑनलाइन फार्म के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। ऑनलाइन पंजीकरण https://agnipathvayu.cdac.in पर किया जा सकता है ।

    विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि एयर मैन भर्ती केंद्र अंबाला छावनी के क्षेत्राधिकार में आने वाले हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ ,जम्मू -कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र से पात्र युवा ( अविवाहित भारतीय महिला एवं पुरुष ) 23 नवंबर को शाम 5 बजे तक भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

  • जनजातीय गौरव दिवस समारोह में दिखी पांगी की लोक संस्कृति की झलक

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह में दिखी पांगी की लोक संस्कृति की झलक

    HNN / चंबा

    हिमाचल प्रदेश के कबायली क्षेत्र पांगी में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आगाज किलाड़ स्थित रामलीला मैदान में हुआ। तीन दिवसीय समारोह के दौरान पांगी की पारंपरिक वेशभूषा, व्यंजनों, संस्कृति समेत विरासत को उजागर किया जाएगा। इसी क्रम में आवासीय आयुक्त कार्यालय पांगी से लेकर रामलीला मैदान किलाड़ तक शोभायात्रा निकाली गई।

    इसमें आटा पीसने के घराट, हुक्का पीते व्यक्ति, पहनावे, विभिन्न मेलों और उत्सवों की झलक देखने को मिली। शोभायात्रा में पांगी की विरासत और संस्कृति को उजागर करती झांकियां निकाली गईं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान गौरव दिवस समारोह में कारगिल युद्ध में शहीद हुए दीनानाथ ठाकुर के परिजनों, पांगी का नाम रोशन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।

    इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पुरातन समय में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके अतिरिक्त फैशन शो का भी आयोजन किया गया जिसमें घाटी के स्थानीय लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। बता दे कि यहाँ 17 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

  • वन और राजस्व विभाग की टीम पर दो भाइयों ने किया हमला..

    वन और राजस्व विभाग की टीम पर दो भाइयों ने किया हमला..

    HNN/ चंबा

    वन मंडल चंबा के तहत भालका बीट में दो भाइयों ने वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने विभाग की टीम से न केवल गाली-गलौज की बल्कि डंडे और पत्थरों से उन पर प्रहार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने टीम को जान से मारने तक की धमकी दे डाली।

    वही दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। जानकारी अनुसार, राजस्व विभाग के पटवारी हरीश महाजन, कानूनगो नरोत्तम सिंह, वनरक्षक एवं वनपाल रतनी, वनपाल छबारू, ओम प्रकाश, वनकर्मी बाबू राम और बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता शुभकरण सिंह अदालत के आदेश पर पेड़ का ततीमा काटने गए थे।

    इस दौरान चंबा के कंठाई गांव निवासी केवल व महाजन पुत्र चंद ने उसने गाली गलौज की और वनपाल ओम प्रकाश पर हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा डंडे और पत्थरों से हमला किए जाने के चलते टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में शिकायत भी दर्ज करवाई गई।

  • 15 दिन के भीतर बिल जमा करवाने के निर्देश, अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

    15 दिन के भीतर बिल जमा करवाने के निर्देश, अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

    HNN / चंबा

    समय पर बिजली बिल की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें 15 दिन का समय दिया है। यदि 15 दिन के भीतर भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

    दरअसल, विद्युत मंडल चंबा-2 के अंतर्गत 700 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक अपना बिल जमा नहीं करवाया है। इन उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की 17,00000 रुपए की राशि फंसी हुई है। बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवा रहे हैं।

    ऐसे में बोर्ड ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ इनका अस्थायी तौर पर कनेक्शन भी काटा जाएगा। दोबारा से कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को ढाई सौ रुपए अलग से शुल्क देना होगा।

  • सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम, लावारिस पशु से जा टकराई थी बाइक

    सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम, लावारिस पशु से जा टकराई थी बाइक

    HNN / चंबा

    पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर कलसूंई के समीप हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज टांडा में देर रात दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार आशीष शाम के समय अपने घर लौट रहा था।

    जैसे ही वह कलसूंई के समीप पहुंचा अचानक बाइक के आगे लावारिस पशु आ गए, जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष बाइक से नीचे सड़क पर जा गिरा, घायल हो गया। वहां से गुजर रहे जब अन्य वाहन चालकों ने युवक को सड़क पर गिरा हुआ देखा तो वह उसे तुरंत चंबा अस्पताल ले आए।

    यहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया, यहाँ युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी संजीव कुमार ने की है। ‌

  • हिमाचल में मतदान को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह, 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

    हिमाचल में मतदान को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह, 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

    HNN/ चंबा

    हिमाचल प्रदेश में 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर दूसरों के लिए मिसाल पेश की है। हालांकि इस बार बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई थी जिससे वह घर से ही मतदान कर सकते हैं। ऐसे में जो बुजुर्ग और दिव्यांग घरों से अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके उन्हें आज बूथ तक पहुंचना पड़ा। चंबा जिले के चुराह में भी 105 वर्षीय महिला ने मतदान कर मिसाल पेश की है।

    इस दौरान वह पैदल चलकर मतदान केंद्र तक पहुंची और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए दूसरों से भी मतदान करने की अपील की। इसके अलावा मतदान केंद्र जनसाली-1 में 95 वर्ष की आयु की बुजुर्ग महिला शांति भंडारी ने मतदान किया। इसी तरह चंबा जिले के मतदान केंद्र चस्क भटोरी में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। उधर, 95 वर्षीय बुजुर्ग ने रोहलवीं बूथ पर मतदान किया।

  • डीसी राणा ने वेबकास्टिंग निगरानी और पीडीएमएस केंद्र का किया निरीक्षण

    डीसी राणा ने वेबकास्टिंग निगरानी और पीडीएमएस केंद्र का किया निरीक्षण

    HNN/ चंबा

    उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के कंप्यूटर लैब में स्थापित जिला स्तरीय वेबकास्टिंग निगरानी केंद्र और पीडीएमएस (पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम) केंद्र का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान निगरानी व्यवस्था में नियुक्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।

    गौरतलब है कि जिला में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के तहत कुल 628 मतदान केंद्रों में से 314 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जा रही है। वेबकास्टिंग के माध्यम से भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

  • उपायुक्त डीसी राणा व उनकी पत्नी सुनीता राणा ने भूरी सिंह संग्रहालय में किया मतदान

    उपायुक्त डीसी राणा व उनकी पत्नी सुनीता राणा ने भूरी सिंह संग्रहालय में किया मतदान

    HNN/ चंबा

    उपायुक्त चंबा डीसी राणा एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता राणा ने आज शनिवार को विधानसभा चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लियाl उन्होंने प्रातः लगभग 8.30 बजे भूरी सिंह संग्रहालय में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला।

    उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की हैl उन्होंने बताया, सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया शान्तिपूर्वक जारी है।

    बता दें, 1 बजे तक जिला चंबा में 28.35 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जिला चंबा की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए कुल 628 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 597 मतदान केंद्र ग्रामीण व 31 शहरी क्षेत्रों में हैं।

  • मतदान के दिन श्रमिकों को भी मिलेगा अवकाश, नहीं कटेगी पगार

    मतदान के दिन श्रमिकों को भी मिलेगा अवकाश, नहीं कटेगी पगार

    HNN / चंबा

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव 12 नवंबर (शनिवार) को आयोजित होने वाले है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के प्रावधानों के अनुसार किसी भी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य प्रतिष्ठान में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति और मतदान के हकदार को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा।

    मतदान के दिन किसी भी कर्मचारी/कार्यकर्ता को इस बहाने वोट डालने से नहीं रोका जाएगा और न ही छुट्टी के लिए उसकी मजदूरी काटी जाएगी। इन आदेशों की गैर-अनुपालन के मामले में, नियोक्ता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।