Category: KANGRA

  • जहरीला पदार्थ निगलने से 35 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

    जहरीला पदार्थ निगलने से 35 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

    HNN/ काँगड़ा

    जिला में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मामला पंचायत झिकली इच्छी के नागन टीका वार्ड नंबर 11 का है। यहाँ 35 वर्षीय महिला रजनी देवी ने अचानक ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई।

    महिला की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

    हालांकि महिला के द्वारा आत्महत्या क्यों की गई इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वही जवानों की टीम भी मृतक महिला के घर पहुंची थी जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए गगल थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में हुआ है। अभी तक आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, पूरी जांच कर रही है।

  • इतने अक्तूबर तक नही करवाया बिल जमा तो कट सकता है विद्युत कनेक्शन

    इतने अक्तूबर तक नही करवाया बिल जमा तो कट सकता है विद्युत कनेक्शन

    HNN / काँगड़ा

    सिद्धपुर उपमंडल के समस्त आने वाली विद्युत उपभोक्ताओं जिन्होंने अपना बिजली बिल जमा नही करवाया है, वह 31 अक्तूबर तक अपना बिजली बिल जमा करवा दे। यह जानकारी ई कर्म चंद भारती सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर ने दी।

    उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को कई नोटिस दिए जा चुके है, लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग बिल जमा नही करवा रहे है। उन्होंने कहा कि समय पर बिल अदा न करने की स्थिति में तय नियमों के अनुसार उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।

  • शराब माफियाओं पर पुलिस की कार्यवाही, दुकानों और घर में दबिश देकर….

    शराब माफियाओं पर पुलिस की कार्यवाही, दुकानों और घर में दबिश देकर….

    HNN/ कांगड़ा

    हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी, दुकान और घर में दबिश देकर अवैध शराब की खेप को कब्जे में लिया। पहले मामले में गगल पुलिस थाना के तहत टीम ने रछियालू में एक गाडी को जाँच के लिए रुकवाया। इस दौरान गाडी से 45,000 मिली लीटर देसी शराब बरामद हुई। लिहाज़ा पुलिस ने भडियाडा तहसील व जिला कांगड़ा निवासी विशाल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया।

    दूसरे मामले में पुलिस थाना खुंडियां टीम ने फकेड़ में दबिश दी। इस दौरान सुभाष चन्द निवासी फकेड़ जमना ड़ा. मझीण तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा की दुकान से 5,250 मिली लीटर देशी शराब बरामद की। एक अन्य मामले में खुंडियां पुलिस ने झौला पुल में एक दुकान से 8,250 मिली लीटर देसी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने बलदेव सिंह निवासी झौला ड़ा. जरूण्डी तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया।

    वहीँ, पुलिस थाना जवाली के तहत पुलिस ने छतरेला में उषा देवी निवासी छतरेला डाकखाना वासा तहसील जवाली जिला कांगड़ा के घर में दबिश दी। यहां से भी पुलिस ने शराब बरामद की जोकि 18,750 मिली लीटर व 10,500 देशी शराब पाई गई। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने पुष्टि की है।

  • जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की मिलीं 30 शिकायतें, सभी का…

    जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की मिलीं 30 शिकायतें, सभी का…

    डीसी ने दिए पूरी सतर्कता और गंभीरता से काम करने के निर्देश

    HNN / काँगड़ा

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त कार्यालय में स्थापित, एमसीसी निगरानी सैल और चुनावी व्यय निगरानी सैल का निरीक्षण किया और उनकी कार्यप्रणाली का ब्यौरा लिया। उन्होंने डियूटी में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने इस दौरान बताया कि जिले भर से अभी तक ई-मेल, फोन सहित विभिन्न माध्यमों से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी 30 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, सभी का निपटारा किया जा चुका है। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नंबर 18001808013 पहले से ही चौबीसों घंटे क्रियाशील है। लोग इस पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा चुनाव से जुड़ी अन्य बात व सुझाव को लेकर संपर्क कर सकते हैं।

    पूरी मुस्तैदी से करें दायित्व निर्वहन
    उन्होंने एमसीएमसी नियंत्रण कक्ष में निगरानी को तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीवी, ई-पेपर और सोशल मीडिया पर जारी होने वाले राजनैतिक विज्ञापन पूर्व प्रमाणन के दायरे में हैं। उन्हें बिना अनुमति के प्रसारित नहीं किया जा सकता। इस पर बारीकी से नजर रखें।

    सोशल मीडिया पर चुनाव को प्रभावित करने वाले, आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन, हेट स्पीच, मतदाताओं को लुभाने सम्बन्धी खबरों को तुरंत रिपोर्ट करें। इसके साथ ही कमेटी समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों का बारीकी से परीक्षण करे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई समाचार पेड न्यूज की श्रेणी में तो नहीं है।

    एमसीएमसी के ईमेल पते पर भेज सकते हैं विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण के लिए आवेदन पत्र
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण के लिए उम्मीदवार अथवा उनकी ओर से प्राधिकृत व्यक्ति एमसीएमसी सैल के ईमेल पते mcmc कांगड़ा 2022 @ gmail. com पर आवेदन भेज सकते हैं। आवेदक निर्धारित प्रपत्र पर विज्ञापन संबंधी जानकारी, ऑडियो-वीडियो फाइल व स्क्रिप्ट की स्व-हस्ताक्षरित कॉपी भेज कर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण को लेकर किसी प्रकार की जानकारी के लिए डीपीआरओ कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-222319 पर फोन भी संपर्क किया जा सकता है।

  • कांगड़ा में नामांकन पत्रों की जांच में 11 नामांकन रद्द, एक वापिस

    कांगड़ा में नामांकन पत्रों की जांच में 11 नामांकन रद्द, एक वापिस

    HNN / काँगड़ा

    जिला कांगड़ा में विधानसभा के आम चुनावों के लिए भरे नामांकन पत्रों की जांच वीरवार को जिले के 14 विधानसभा क्षेत्र में सम्पन्न कर दी गई है। वहीं नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति के चलते नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया कल तक स्थगित कर दी गई है। जांच के दौरान जिले में अभी तक 11 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए हैं। वहीं एक प्रत्याशी ने नामांकन वापिस ले लिया है।

    छटनी के दौरान दो मुख्य दलों के प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए जाने पर नूरपुर विधानसभा से सुनीता देवी एवं अम्बर महाजन, फतेहपुर से जीत कुमार, जयसिंहपुर से स्वरूप कुमार, सुलाह से कपिल सेपहिया, कांगड़ा से रजत चौधरी एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से बृज बिहारी लाल बुटेल के नामांकन कवरिंग उम्मीदवार होने के नाते स्वतः ही रद्द हो गए। जबकि 08-फतेहपुर नवीन बटलाहरिया ने अपना नामांकन वापिस लिया।

    वहीं, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से अनिल कुमार, सुलाह से शेर सिंह एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से यतिन्द्र कुमार के नामांकन पत्रों में त्रुटि के चलते उनके नामांकन खारिज किए गए। जबकि सुलाह विधानसभा क्षेत्र से सुमन कुमार जिन्होंने भारतीय राजनीतिक विकल्प पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दो नामांकन भरे थे उनका भारतीय विकल्प पार्टी वाला नामांकन रद्द कर दिया गया है।

    जिला में अब कुल 117 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध हैं तथा नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर तक है।

  • मकान में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख…

    मकान में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख…

    HNN/ काँगड़ा

    नगरोटा बगवां विकास खंड की पंचायत ठारू के वार्ड नंबर-2 में एक घर आग की चपेट में आ गया जिससे अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं, विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुक्सान का आकलन किया। जानकारी अनुसार, ठारू के वार्ड नंबर-2 में गोरखपुर निवासी पंकज कुमार अपनी पत्नी के साथ पिछले कई वर्षों से किराए का कमरा लेकर रह रहा था।

    बताया जा रहा है कि जब कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था तो अचानक ही आग लग गई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो देखा कि मकान में आग भड़की हुई थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में दो लाख रुपए के जेवरात सहित खाने पीने का सामान, फ्रिज और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

  • जिले में अवैध शराब के मामलों में बढ़ोतरी, महिला गिरफ्तार

    जिले में अवैध शराब के मामलों में बढ़ोतरी, महिला गिरफ्तार

    HNN / काँगड़ा

    चुनाव को प्रभावित करने वाली हर गतिविधि को रोकने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से चौकस है। ऐसे में पुलिस अवैध शराब के मामलों सहित कई नशीले पदार्थों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। बता दे कि अवैध शराब मामले को लेकर पुलिस ने अब एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

    जानकारी के अनुसार नगरोटा सूरियां के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांव चतरेला के एक रिहायशी मकान में दबिश दी। इस दौरान घर से 10,500 मिलीलीटर देसी शराब और 18,750 मिलीलीटर अवैध लाहन बरामद हुई । पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। आरोपी महिला की पहचान उषा देवी के रूप में हुई है।

    मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वाली मनोज कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • ई-कैच के माध्यम से रखी जा रही चुनावी व्यय पर नजर- डाॅ निपुण जिंदल

    ई-कैच के माध्यम से रखी जा रही चुनावी व्यय पर नजर- डाॅ निपुण जिंदल

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निगरानी नाकों का औचक निरिक्षण

    HNN / काँगड़ा

    विधानसभा चुनाव के दौरान जिला कांगड़ा में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने जिले में विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। उपायुक्त ने पालमपुर, नगरोटा और धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में नाकों पर तैनात टीमों का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करें। किसी भी संदिग्ध वाहन की तत्काल चेकिंग करें और अनाधिकृत नकदी, शराब व हथियार की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही डाॅ. निपुण जिंदल ने जिला में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल का भी जायजा लिया।

    उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में आदर्श चुनाव संहिता कि कानूनों को लागू करने के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीमों द्वारा नाके स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ई-कैच के आंकड़ों के अनुसार चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक 1801 नाके एसएसटी द्वारा स्थापित किए जा चुके हैं और 33685 वाहनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा निरंतर इन नाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले में चुनावों के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए ई-कैच ऐप (कांगड़ा एप्लीकेशन फॉर ट्रैकिंग चुनाव) तैयार की है।

    इस ऐप की मदद से फील्ड में तैनात विभिन्न निगरानी दलों के कामकाज को आसान और अधिक प्रभावी बनाने की व्यवस्था की गयी है। साथ ही जिलेभर में तैनात विभिन्न चुनाव निगरानी दलों में बेहतर समन्वय और उनके काम काज पर नजर रखने में भी ये ऐप सहायक है। उन्होंने बताया कि ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी दल मौके पर ही वाहनों की चेकिंग इत्यादि की डिटेल और जब्त सामान की रिपोर्ट प्रेषित कर सकते हैं।

  • एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से शातिर ने उड़ाए हजारों रुपए

    एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से शातिर ने उड़ाए हजारों रुपए

    HNN/ कांगड़ा

    जिला कांगड़ा के बैजनाथ में एक शातिर ने एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से हजारों की नकदी उड़ा ली। महिला के मोबाइल फोन पर जब बैंक से पैसे निकलने के मैसेज आए तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह तुरंत पुलिस थाना पहुंची और शातिर के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया।

    नगरोटा बगवां पुलिस को दी गई शिकायत में नगरोटा बगवां की पंचायत पाठियार की महिला ने बताया कि वह नगरोटा बगवां बाजार में एक बैंक से पैसे निकालने गई थी मगर एटीएम से पैसे नहीं निकले। इस दौरान महिला के पीछे एक व्यक्ति खड़ा था जिसने उसकी मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड ले लिया।

    जिसके बाद शातिर ने महिला का एटीएम पिन जानकर उसे कोई दूसरा कार्ड थमा दिया और कहा कि पैसे नहीं निकल रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद महिला के अकाउंट से 39 हजार रुपए की राशि निकलने का मैसेज आया तो महिला के होश उड़ गए।

    फिर जाकर महिला को पता चला कि शातिर ने बड़ी ही चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदलकर कोई अन्य एटीएम कार्ड उसे थमा दिया और उसके एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लिए।

  • सड़क क्रॉस करते अज्ञात वाहन ने रौंदा व्यक्ति, दर्दनाक मौत

    सड़क क्रॉस करते अज्ञात वाहन ने रौंदा व्यक्ति, दर्दनाक मौत

    HNN/ कांगड़ा

    जिला कांगड़ा के पपरोला के ठारू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। दीपावली की रात को पेश आए इस सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को भी छीन लिया है और घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। उत्तर प्रदेश का रहने वाला 34 वर्षीय रमेश कुमार ठारू पेंटर का काम करता था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही व्यक्ति सड़क क्रॉस करने लगा दो एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को बुरी तरह से रौंद डाला। हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और उसे उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।