Category: MANALI

  • मनाली के अंतरराष्ट्रीय ल्यूज़ खिलाड़ी शिवा एथलीट आयोग के बने सदस्य, देश के लिए जीते दस मेडल

    मनाली के अंतरराष्ट्रीय ल्यूज़ खिलाड़ी शिवा एथलीट आयोग के बने सदस्य, देश के लिए जीते दस मेडल

    HNN / मनाली

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के अंतरराष्ट्रीय ल्यूज़ खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्डी शिवा केशवन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। शिवा को भारतीय ओलंपिक संघ एथलीट आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। शिवा की इस नियुक्ति से मनाली सहित परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें कि शिवा छह बार ओलंपिक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भारत के पहले ल्यूज़ खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में शिवा की इस नियुक्ति से शीतकालीन खेलों को और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    खिलाड़‍ियों की आवाज बनूंगा- शिवा केशवन
    शिवा केशवन ने कहा भारतीय ओलंपिक संघ एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में चुना गया हूं। भारत में सभी शीतकालीन खेलों के मुद्दे को उच्चतम स्तर तक ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगा। भारतीय ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय में खिलाड़ियों की आवाज बनने का वादा करता हूं। इस अहम जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।

    अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर दस पदक जीते
    शिवा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए 10 पदक जीते हैं तथा कई विश्व व एशियाई रिकार्ड अपने नाम किए हैं। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित शिवा केशवन के आईओए एथलीट आयोग के सदस्य बनने से शीतकालीन खेलों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद बढ़ी हैं।

  • मनाली पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय स्कीयर आंचल, बोलीं- अगला लक्ष्य अब स्वर्ण पदक जीतना

    मनाली पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय स्कीयर आंचल, बोलीं- अगला लक्ष्य अब स्वर्ण पदक जीतना

    HNN / मनाली

    देश को चार रजत पदक दिलाकर हिमाचल की बेटी आंचल बीते कल मनाली पहुंची। मनाली पहुंचने पर उनका यहां जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि आंचल ने दुबई में आयोजित फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग (फिस) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय एल्पाइन चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर चार रजत पदक भारत की झोली में डाले।

    मनाली पहुंचने पर आंचल ने बताया कि दुबई में कृत्रिम स्कीइंग स्लोप बनाए गए हैं और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अगर भारत सरकार इस ओर ध्यान देती है, तो खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आएगा। कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कांस्य पदक जीता था और अब चार रजत पदक जीते हैं।

    अब अगला लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। सरकार की ओर से कोई सहायता न मिलने से सफर मुश्किल था लेकिन परिवार से मिले सहयोग से इस मुकाम तक पहुंचीं है।

  • सोलंगनाला और सिस्सू में उमड़े सैलानी, बर्फ के बीच जमकर की मस्ती

    सोलंगनाला और सिस्सू में उमड़े सैलानी, बर्फ के बीच जमकर की मस्ती

    HNN / मनाली

    हिमाचल प्रदेश में सोमवार को ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद बाहरी राज्यों से पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। आज मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप खिली हुई है जिसके चलते भारी संख्या में पर्यटक मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों के चेहरे एक बार फिर खिल उठे हैं।

    बता दें कि आज मंगलवार को बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ के दीदार के लिए मनाली, सोलंगनाला और सिस्सू पहुंचे। यहां सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की और स्नो स्कूटर और स्लेजिंग का भी आनंद उठाया। बर्फबारी के बाद राजधानी शिमला सहित साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में होटलों की बुकिंग में भी तेजी आई है।

    ऐसे में इस सप्ताह वीकेंड से पर्यटन कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, पर्यटन नगरी मनाली में सैर सपाटे के लिए आई मुंबई की एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला यहाँ घूमने आई थी।  किसी बीमारी के कारण होटल के कमरे में उसकी मौत हो गई।

  • घर में घुसकर 75,000 की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने कुछ ही घंटों में….

    घर में घुसकर 75,000 की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने कुछ ही घंटों में….

    HNN / मनाली

    मनाली में चोरों ने एक घर में घुसकर देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस को जब चोरी की शिकायत मिली तो उन्होंने कुछ ही घंटों में चोर को पकड़ लिया और उसके कब्जे से नकदी भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने किसी काम से बाहर गया हुआ था।

    शाम करीब 7:00 बजे जब वह अपने क्वार्टर आया तो उसने देखा कि घर के दरवाजे टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। इतना ही नहीं अलमारी में रखी नकदी भी गायब थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ लिया।

    आरोपी की पहचान अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया सामान और नकदी भी बरामद कर ली है। उधर, पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

  • मनाली दुष्कर्म मामला: मासूम की हालत में आया सुधार, पुलिस ने 1 दर्जन से अधिक लोगों को…

    मनाली दुष्कर्म मामला: मासूम की हालत में आया सुधार, पुलिस ने 1 दर्जन से अधिक लोगों को…

    HNN / मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली में मासूम बच्ची से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शनिवार को तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बड़ी बात तो यह है कि मासूम की हालत में सुधार आया है, अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    वही, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत में अब सुधार है। हालांकि अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है जो अलग अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।

    साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही लोगों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

  • सड़क हादसे में घायल युवती ने तोड़ा दम, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला

    सड़क हादसे में घायल युवती ने तोड़ा दम, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला

    HNN / मनाली

    मनाली के अटल-टनल रोहतांग में शुक्रवार को पेश आए सड़क हादसे में घायल युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। युवती की पहचान निशा ठाकुर पुत्री चमन लाल गांव पेखड़ी, डाकघर गुशैणी तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। घायल युवक गीतांश बाबू पुत्र राजेश कुमार वार्ड नंबर तीन बंजार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

    दरअसल, दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तेज रफ्तार होने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां देर रात युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    वही, प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उधर, पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक गीतांश बाबू पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

  • मासूम से कथित दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित, बच्ची की हालत नाजुक

    मासूम से कथित दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित, बच्ची की हालत नाजुक

    HNN / मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली में एक मासूम बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में एसआईटी गठित कर दी है। इतना ही नही पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत हुए करीब एक दर्जन लोगों को थाना बुलाकर पूछताछ भी की, लेकिन अभी तक इस मामले में सफलता हाथ नही लगी है। बच्ची से दुष्कर्म जैसी वारदात हुई है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    हालांकि, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है और जाँच जारी है। वही, बच्ची की गंभीर हालत के चलते उसे कुल्लू से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। बच्ची की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद घाटी के लोगों में भारी रोष है।

    क्या है मामला
    दरअसल, परिजनों ने थाने में अपनी बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने बच्ची की तलाश शुरू की। शाम करीब साढ़े छह बजे घर से कुछ ही दूरी पर कुछ मजदूरों को बच्ची मिली और उन्होंने उसे समीप की एक दुकान में छोड़ दिया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है।

    इसके बाद वह थाना पहुंचे। वही , इस मामले में डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा की अगुवाई में एसआईटी गठित कर दी है। रात को विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध भी थाना बुलाए गए थे। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • जिला में दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं ने घर से किया मतदान, अब तक कुल…

    जिला में दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं ने घर से किया मतदान, अब तक कुल…

    HNN / मनाली

    ज़िले में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाता कुल 9054 हैं। जिनमें से 3281 मतदाताओं ने फॉर्म 12-डी के द्वारा घर से ही मतदान करने की सहमति दी है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने बताया कि इस कार्य के लिए ज़िला निर्वाचन आयोग द्वारा 40 मतदान दलों का गठन किया गया है।

    जिसमें 5 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं और मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इनमें मनाली में 11, कुल्लू में 11, बंजार में 10 तथा आनी में आठ दल शामिल हैं। जिले में पिछले दो दिनों में कुल 787 दिव्यांगजनों व 80 वर्ष से अधिक आयु वालों ने अपने घर से ही मतदान किया है।

  • पुरुष वर्ग में जगतसुख व महिला वर्ग में नग्गर टीम रही विजेता

    पुरुष वर्ग में जगतसुख व महिला वर्ग में नग्गर टीम रही विजेता

    HNN / मनाली

    जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख प्रो. ज्योति बाला ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों से लकी सुपर-6, जगतसुख, जय मनु हडिंबा, जेजे आर टीमों के करीब 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    उन्होंने बताया कि पहला मैच जगतसुख की टीम ने जीता व दूसरा जय मनु हडिंबा की टीम ने जीता। इसके बाद अंतिम मैच खेला गया, जिसमे यह दोनों टीमें आपस में भीड़ी। जिसमे पुरुष वर्ग में जगतसुख टीम विजेता रही। वहीं, महिला वर्ग में नग्गर टीम हल्या विजेता रही।

    महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. कर्म ने विजेता टीम को बधाई दी, साथ ही उन्होंने भाग लेने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग की सराहना की।

  • पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या, ऑनलाइन बुकिंग….

    पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या, ऑनलाइन बुकिंग….

    HNN/ मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ने लग पड़ा है जिससे कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। बता दें, मानसून सीजन के खत्म होने के बाद बाहरी राज्यों के पर्यटक पर्यटन नगरी मनाली का रुख कर रहे हैं। खास तौर पर वीकेंड के चलते यहां सैलानियों का मेला लगना शुरू हो चुका है। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी भी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

    मनाली और लाहौल-स्पीति के पहाड़ों पर इन दिनों बर्फ की चादर बिछी हुई है जिसके दीदार को सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटन नगरी मनाली पहुंचने वाले सैलानी बर्फबारी के दीदार को रोहतांग दर्रा सहित शकुंतला दर्रा और अन्य ऊंचे स्थानों पर पहुंच रहे हैं। इस वीकेंड पर भी सैलानियों की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है।

    पिछले सप्ताह के अपेक्षा इस वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह जहाँ 400 से 500 पर्यटक वाहन मनाली पहुँचते थे तो वहीँ, इस सप्ताह यह संख्या दोगुनी हो गई है। इन दिनों मनाली आने वाले वाहनों का आंकड़ा हजार तक पहुंच गया है।

    होटलियर एसोसिएशन के चीफ पेटर्न गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही पढ़ने से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिली है। कहा कि दो दिन से होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों के दौरान पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।