Chandra Grahan 2023: अब से कुछ घंटों बाद लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई यानी आज लगने जा रहा है। ये विशिष्ट चंद्र ग्रहण न होकर एक उपच्छाया ग्रहण है। बता दें 05 मई यानी आज रात 08 बजकर 44 मिनट पर यह शुरू होगा और इसका समापन 06 मई को रात 01 बजकर 02 मिनट पर होगा। ज्योतिष के अनुसार, ये ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। ये उपछाया ग्रहण भारत में दृश्यामान नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण का देश दुनिया पर प्रभाव
05 मई यानी आज लगने जा रहे इस चंद्र ग्रहण से पश्चिमी देशों में समस्याए बढ़ सकती हैं। प्राकृतिक आपदाओं की संभावना भी बढ़ेगी।
वायुयान दुर्घटना और अग्नि से आपदा हो सकती है। महिला राजनीतिज्ञों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय न्यायालय से कोई महत्वपूर्ण निर्णय आ सकता है।
कहां कहां दिखेगा ये चंद्र ग्रहण
05 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
लेकिन यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा।