HPBOSE / जमा दो का रिजल्ट घोषित, 92.02 प्रतिशत रहा परिणाम
Himachalnow / धर्मशाला
HPBOSE :: जमा दो का रिजल्ट घोषित, 92.02 प्रतिशत रहा परिणाम। आर्ट्स में अंशित कुमार टॉपर, साइंस व कॉमर्स में भी छात्रों का शानदार प्रदर्शन।
नाहन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को जमा दो कक्षा के तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार परीक्षा परिणाम 92.02 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है।
घोषित परिणाम में ऑल ओवर मेरिट की बात करें तो आर्ट्स संकाय के अंशित कुमार ने 500 में से 496 अंक लेकर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 99.02 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
साइंस संकाय की शायला कश्यप और आरुषि ने 495-495 अंक लेकर ऑल ओवर मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं श्यामा बरताजिया ने 494 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

संकायवार प्रदर्शन की बात करें तो साइंस में कांगड़ा की शायला कश्यप ने 495 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। संचित धीमान और काशी शर्मा ने 98.06 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। तमन्ना शर्मा, नितिन और वैशाली ने 98.04 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कॉमर्स संकाय में ऊना की यशस्विनी चौहान, कृषिका और अयान ने संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया। इन सभी ने 491-491 अंक लेकर 98.02 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
आर्ट्स संकाय में अंशित कुमार ने 496 अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इस बार जमा दो की परीक्षा में 81417 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इनमें से 74637 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 3071 को कंपार्टमेंट आई है। वर्ष 2023 में परीक्षा परिणाम 79.06 प्रतिशत, वर्ष 2024 में 74.05 प्रतिशत और वर्ष 2025 में 83.16 प्रतिशत रहा था, जबकि इस बार 92.02 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया है।