Loading...

J&K / भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, पुलिस के तीन कांस्टेबल बलिदान, डीएसपी व चार जवान घायल

हिमाचलनाउ डेस्क • 28 Mar 2025 • 1 Min Read

हीरानगर: सन्याल गांव के पास रविवार को शुरू हुई मुठभेड़ के बाद जो आतंकी घेराबंदी से बच निकले थे, उन्हें गुरुवार को सुरक्षाबलों ने फिर घेर लिया। सुबह आठ बजे आमना-सामना होते ही गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकी मारे गए, जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन सीनियर ग्रेड कांस्टेबल बलिदान हो गए

घटनास्थल पर भारी गोलीबारी

सुरक्षाबलों ने उज्ज दरिया के पास सुफैन के अंबे नाल में आतंकियों को घेर लिया। गुरुवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक जबरदस्त गोलीबारी हुईड्रोन के जरिये तीन आतंकियों के शव देखे गए

शहीद पुलिसकर्मी और घायल जवान

मुठभेड़ में बलिदान हुए तीन सीनियर ग्रेड कांस्टेबल:

  • तारिक अहमद (रियासी)
  • जसवंत सिंह (लोंडी, हीरानगर)
  • बलविंदर सिंह (कान्हा चक)

घायलों में डीएसपी धीरज कटोच और चार अन्य जवान शामिल हैं। सुफैन पोस्ट के प्रभारी हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह भी घायल हुए हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। एक पैरा कमांडो को एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया

आतंकियों की घेराबंदी और ऑपरेशन की रणनीति

सुरक्षाबलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे उज्ज दरिया के किनारे आतंकियों को घेरकर ऑपरेशन शुरू कियायह पांच से दस आतंकियों का नया घुसपैठ समूह माना जा रहा है

बुधवार रात दो बजे से एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना के नेतृत्व में एसओजी और सीआरपीएफ के 200 से ज्यादा जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कियासुबह आठ बजे आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई

भीषण गोलीबारी में घायल जवानों को निकालने में हुई दिक्कत

सुबह से जारी गोलीबारी में कुछ जवान घायल हो गए, लेकिन आतंकियों की ओर से हो रही फायरिंग के चलते उन्हें अस्पताल पहुंचाने में काफी वक्त लगा

  • 11:15 बजे एसपीओ भरत चलोत्रा (अखनूर निवासी) को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गयाचेहरे पर गोली लगने के बाद ऑपरेशन कर गोली निकाली गई
  • शाम 5 बजे एसपीओ हैप्पी शर्मा (भगवाना चक, हीरानगर) ग्रेनेड हमले में घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया
  • मौके पर चार एंबुलेंस तैनात हैं, और सीएमओ कठुआ डॉ. विजय राणा खुद मौके पर मौजूद हैं

सुरक्षा घेरा और आतंकियों को खत्म करने की रणनीति

कठुआ के जुथाना से लेकर बिलावर, धराल्ता और सुंदरीकोट तक सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दी है। सुरक्षाबल अंबे नाल में सभी आतंकियों को घेरकर मार गिराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं

ड्रोन से गिराए 20 किलो विस्फोटक

  • आतंकियों के ठिकानों पर ड्रोन से 20 किलो विस्फोटक गिराया गया
  • रात 8 बजे गोलीबारी थमी, और अब सुबह ऑपरेशन फिर से शुरू होने की उम्मीद है
  • सुरक्षाबल पूरी तरह मुस्तैद हैं, ताकि कोई आतंकी बचकर भाग न सके।