लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मनाली-लेह हाईवे: बीआरओ ने पटसेउ तक किया मार्ग बहाल, शून्य से माइनस 10 डिग्री में चल रहा तापमान

हिमाचलनाउ डेस्क | 27 मार्च 2025 at 8:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मनाली। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने मनाली-लेह हाईवे के पटसेउ तक सड़क को बहाल कर दिया है। 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र में तापमान शून्य से माइनस 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। सर्दियों के बाद अब हाईवे को खोलने का कार्य तेज कर दिया गया है।

50 किलोमीटर तक हटाई गई बर्फ

BRO ने केलांग की ओर से पटसेउ तक करीब 50 किमी क्षेत्र से बर्फ को हटा दिया है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद अतिरिक्त मशीनों और जवानों को तैनात कर बहाली कार्य जारी है।

दारचा के आगे खड़ी हैं 50 फीट ऊंची बर्फ की दीवारें

मार्च में लगातार हुई बर्फबारी के कारण हाईवे की बहाली में देरी हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

  • दारचा से आगे मनाली-लेह मार्ग पर 40 से 50 फीट ऊंची बर्फ की दीवारें खड़ी हैं।
  • इन्हें काटकर हटाना BRO के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

लद्दाख तक सेना की आवाजाही और पर्यटन पर असर

मनाली-लेह हाईवे खुलने से लद्दाख में पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी। यह मार्ग चीन अधिकृत तिब्बत बॉर्डर से सटे चौकियों तक सेना की आवाजाही के लिए भी महत्वपूर्ण है।

BRO का मिशन सरचू: जल्द खुलेगा हाईवे

BRO के 70 RCC प्रोजेक्ट ने “मिशन सरचू” के तहत 12 मशीनों और बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया है।

  • पटसेउ से आगे सड़क पर 5 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है।
  • केलांग से लेह की दूरी 370 किमी है, जबकि सरचू, जो हिमाचल की अंतिम सीमा है, 98 किमी दूर है।
  • BRO का लक्ष्य जल्द से जल्द सरचू तक मार्ग बहाल करना है।

मेजर तेजस, ओसी 70 आरसीसी के अनुसार, “मौसम अनुकूल रहा तो जल्द ही सरचू तक सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।”

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]