लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Rajgarh Ward Reservation : एसडीएम राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में ड्रॉ प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता से संपन्न, नगर निकाय चुनावों की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार

राजगढ़

सात वार्डों में से तीन वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित
राजगढ़ नगर पंचायत में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें कुल सात वार्डों में से तीन को महिला वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एससी महिला के लिए वार्ड 3 आरक्षित
एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने बताया कि पहले से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 2 और 3 में से अब वार्ड संख्या 3 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

सामान्य महिला के लिए वार्ड 4 और 6 तय
शेष पांच अनारक्षित वार्डों में ड्रॉ प्रक्रिया के माध्यम से वार्ड 4 और 6 को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न की गई।

वार्ड आरक्षण की अंतिम स्थिति

  • वार्ड 1: अनारक्षित
  • वार्ड 2: अनुसूचित जाति (पुरुष)
  • वार्ड 3: अनुसूचित जाति (महिला)
  • वार्ड 4: सामान्य महिला
  • वार्ड 5: अनारक्षित
  • वार्ड 6: सामान्य महिला
  • वार्ड 7: अनारक्षित

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]