Loading...

Result / जयहर स्कूल का 12वीं परिणाम शत-प्रतिशत, बोर्ड औसत से बेहतर प्रदर्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / सिरमौर

Result :: जयहर स्कूल का 12वीं परिणाम शत-प्रतिशत, 92% बोर्ड औसत से 8% बेहतर प्रदर्शन। 19 में से 18 प्रथम श्रेणी, 4 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक लेकर बढ़ाया मान।

नाहन

जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयहर ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। मार्च 2026 के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो बोर्ड के 92 प्रतिशत औसत से 8 प्रतिशत अधिक है।

विद्यालय के कुल 19 विद्यार्थियों में से सभी कला संकाय में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 18 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ है।

इस वर्ष विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हितेश ने 85 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दीक्षित 84 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि जतिन ने 81 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अर्षित ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान पाया।

गणित विषय में अनिरुद्ध ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। गणित विषय का मार्गदर्शन विनय शर्मा द्वारा किया जा रहा है। वहीं, वोकेशनल विषय आईटीईएस का भी पहला ही परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसे विशाल परमार द्वारा समग्र शिक्षा के तहत प्रभावी ढंग से पढ़ाया जा रहा है।

अंग्रेजी विषय में भी विद्यालय ने लगातार तीसरे वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम बनाए रखा है, जो शिक्षण गुणवत्ता का प्रमाण है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया।

Related Topics: