Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मारूति कार, एक की मौत, दूसरा जख्मी

By Ankita Published: 11 Nov 2023, 6:58 PM | Updated: 11 Nov 2023, 6:58 PM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में चौपाल थाना क्षेत्र के तहत धबास के समीप घांडीनाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक गाड़ी के खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। इसके अलावा कार में सवार दूसरा शक्श जख्मी हुआ है।

मृतक की पहचान कुलदीप उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र केवल राम निवासी गांव चाड़च डाकघर धबास के रूप में हुई है। वहीं दिनेश पुत्र मंगतराम निवासी गांव चाड़च घायल हुए है। दिनेश को गंभीर अवस्था में आईजीएमसी रैफर किया गया है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक, कुलदीप और दिनेश मारूति कार (एचआर 03एफ-1039) में सवार होकर कही जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह घांडीनाला में पहुंचे तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा।

जिस कारण गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक कुलदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दिनेश को आईजीएमसी में उपचार दिया जा रहा है।

Tags: