Loading...

इंदौरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू…

By Ankita Published: 30 Jun 2024, 5:07 PM | Updated: 30 Jun 2024, 5:09 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के विभिन्न स्थानों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 11 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। बता दें इंदौरा उपमंडल में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नौ आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद रिक्त चल रहे हैं।

इसके लिए इंदौरा में 19 जुलाई और नूरपुर में 20 जुलाई तक इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिसका मेरिट के अनुसार इंदौरा में 20 जुलाई और नूरपुर में 22 जुलाई को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

सीडीपीओ इंदौरा ओम प्रकाश ने बताया कि जिन स्थानों पर पद रिक्त हैं उनमें रिट-1 बासा पठानिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, तोकी-3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सूरजपुर उपरला-1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, घंघवां-1, घंघवां-2 आंगनबाड़ी सहायिका, डागला मनवाल जट्टा -1 आंगनबाड़ी सहायिका, पराल आंगनबाड़ी सहायिका, कुडसां आंगनबाड़ी सहायिका, काठगढ़ बांई इंदौरिया -2 आंगनबाड़ी सहायिका, चनौर आंगनबाड़ी सहायिका, कंगरेड़ी आंगनबाड़ी सहायिका, मंगवाल-2 आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं।

इसके लिए इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक महिलाओं की आयु 18-35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की सालाना आय 50 हजार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, महिला उसी गांव से होनी चाहिए। 25 अंकों में से, जिसके ज्यादा अंक होंगे उसको सहायिका और कार्यकर्ता के पद पर रखा जाएगा।