लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

NEHA | 21 सितंबर 2024 at 9:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

ग्राम पंचायत पनालथ में शुक्रवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घर की महिला सुमना देवी खाना बनाने के लिए गैस जलाने लगी थी, तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी में भिगोकर बोरियां सिलेंडर के ऊपर फेंकीं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

आग की खबर मिलते ही आसपास के घरों के लोग भागकर दूर चले गए। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग ज्वाली को सूचित किया, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर में भड़की आग को बुझाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस घटना में मकान को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सिलेंडर पूरी तरह से जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर बड़ा हादसा होने से बच लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]