HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में फतेहपुर के तहत आने वाले धमेटा के पास कैलबड़ गांव में एक ट्रैक्टर के पलटने का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र सिंह पुत्र बंसी लाल, निवासी कैलबड़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रविन्द्र सिंह ट्रैक्टर लेकर काम पर जा रहा था। इसी दौरान कैलबड़ चौक के पास पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर पलट गया और रविन्द्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे में रविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहपुर ले गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
