HNN/शिमला
राजधानी शिमला के उपमंडल चौपाल में दिवाली के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में दिवाली की छुट्टी पर घर आए एक सैनिक की मौत हो गई है। जबकि उसका भतीजा घायल है। मृतक की पहचान दिनेश (34) निवासी गांव गुम्मा तहसील नेरवा जिला शिमला और घायल की पहचान दिनेश का भतीजा आदित्य (14) पुत्र बंसी लाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश का परिवार शिमला शहर में रहता है। दिवाली मनाने के लिए वह दो गाड़ियों में शिमला से अपने गांव की ओर जा रहे थे। दिनेश और उसका भतीजा आदित्य कार (HP52-1147) में सवार थे। जबकि दिनेश की पत्नी व बच्चे दूसरी कार में सवार थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी दौरान जब वह चौपाल के पास नर्सरी नाम के स्थान पर पहुंचे दिनेश अचानक ही कार से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 फुट नीचे पलट गई। हादसे में दिनेश और आदित्य बुरी तरह से घायल हुए। जिसके बाद दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल चौपाल ले जाया गया।
लेकिन वहां से उन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया। इसी दौरान दिनेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि आदित्य आईजीएमसी में भर्ती है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। चौपाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





