धुंध पड़ने से सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, 6 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। वही प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान भी मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश में आगामी 6 दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।
प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों में धूप खिली रहेगी। वहीँ, दूसरी तरफ बिलासपुर और मंडी में धुंध पड़ने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मैदानी इलाके सूखी ठंड की चपेट में आ गए हैं। उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अगले 3 दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी जिले के लिए जारी किया गया है।